न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकेश राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल करने पर भड़के संजय मांजरेकर, कही यह बात

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में लोकेश राहुल को भी शामिल किया गया हैं जिसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर भड़क गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Oct 2020 10:28:13

लोकेश राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल करने पर भड़के संजय मांजरेकर, कही यह बात

आईपीएल के बाद से ही इंडिया टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाली हैं जिसको लेकर BCCI द्वारा टीम भी घोषित कर दी गई हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में लोकेश राहुल को भी शामिल किया गया हैं जिसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर भड़क गए और उन्होनें कहा कि टेस्ट टीम में आईपीएल के आधार पर राहुल को जगह मिली और इससे रणजी ट्रोफी में खेलने वाले खिलाड़ियों का मनोबल टूटता है।
आईपीएल-13 में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी कर रहे राहुल को दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। राहुल ने लीग के मौजूदा सीजन में 12 मैचों में अब तक 595 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप अब तक उनके ही पास हैं।

मांजरेकर ने ट्वीट किया, 'यह एक खराब उदाहरण बनाया जा रहा है, टेस्ट टीम के लिए खिलाड़ी का चयन आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। आप एक खराब उदाहरण सेट करते हैं, जब आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर टेस्ट टीम में चयन करते हैं। खासकर तब, जबकि खिलाड़ी का पिछला कुछ टेस्ट मैच अच्छा नहीं रहा है।' उन्होंने आगे लिखा, 'वह खिलाड़ी सफल होता है या असफल, यह बाते मायने नहीं रखती है। इस तरह के चयन से रणजी में खेलने वाले खिलाड़ियों का मनोबल टूटता है।'

मांजरेकर ने राहुल के पिछले पांच मैचों के टेस्ट प्रदर्शन को सामने रखते हुए कहा, 'राहुल ने पिछली पांच टेस्ट सीरीज -दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ औसत प्रदर्शन किया। मैं कहना चाहूंगा वह बेहद भाग्यशाली हैं कि आइपीएल में किए प्रदर्शन के आधार पर उनको टेस्ट टीम में वापस बुलाया गया। अब उम्मीद करनी चाहिए कि वह इस मौके का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएंगे। मेरी शुभकामनाएं।'

राहुल ने अब तक 36 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें पांच शतक और 11 अर्धशतकों की मदद से कुल 2006 रन बनाए हैं। उन्होंने साथ ही 32 वनडे में 1239 और 41 टी20 इंटरनैशनल मैचों में कुल 1461 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद राहुल को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने चार पारियों में कुल 101 रन ही बनाए थे। न्यूजीलैंड के दौरे पर गई इंडिया-ए टीम में भी उनका चयन नहीं किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती