न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : बल्लेबाजी के क्रम में धोनी से ऊपर भेजे जाने का सैम करन ने खोला राज

मैच में सभी तब हैरान हो गए जब बल्लेबाजी के क्रम में धोनी से ऊपर सैम करन को भेजा गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Sep 2020 6:01:10

IPL 2020 :  बल्लेबाजी के क्रम में धोनी से ऊपर भेजे जाने का सैम करन ने खोला राज

बीते दिन इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज हुआ जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपनी जीत दर्ज कराई। मुंबई ने पहले खेलते हुए 162 रन बनाए। चेन्नई ने जवाब में 19.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। इसमें इंग्लैंड के आलराउंडर सैम करन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा जिन्होनें छह गेंद में 18 रन की पारी खेलकर जीत के पास पहुंचाया। लेकिन मैच में सभी तब हैरान हो गए जब बल्लेबाजी के क्रम में धोनी से ऊपर सैम करन को भेजा गया। अब सैम करन ने इसके पीछे का राज खोला हैं।

टूर्नामेंट के पहले मैच में 22 साल के इस आलराउंडर ने सीएसके की पांच विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रभावी गेंदबाजी करने के बाद करन ने सिर्फ छह गेंद में 18 रन की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद की। चौथे विकेट के रूप में रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद धोनी ने सभी को हैरान करते हुए करन को अपने से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा जबकि टीम को 17 गेंद में 29 रन की जरूरत थी।

करन ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा, ईमानदारी से कहूं तो मैं हैरान था कि मुझे बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। वह (धोनी) जीनियस हैं और बेशक उन्होंने कुछ सोचकर ही ऐसा किया होगा।

उन्होंने कहा, हमने उस ओवर (18वें ओवर) को निशाना बनाया और मैं छक्का जड़ने या आउट होने की मानसिकता के साथ गया था। कभी कभी यह काम कर जाता है और कभी नहीं। स्वदेश में सीमित ओवरों की श्रृंखला में हिस्सा लेने के बाद इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ियों के साथ इसी हफ्ते यूएई पहुंचे करन ने हालात में बदलाव पर भी बात की।

उन्होंने कहा, काफी अलग हैं (हालात)। मैं इंग्लैंड की टीम के साथ जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहने का आदी था। लेकिन आईपीएल में बड़ी संख्या में दर्शकों को देखने के आदी हैं तो यह कुछ अलग था। मैं काफी लोगों से नहीं मिला और एक दिन पहले आने के बाद आज सीधे टीम बस में था। यह अच्छी चीज थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती