न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

साधु की हत्या का मामला, एक मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लाठियों से की पिटाई

गांव में तनाव का माहौल हैं जिसके चलते पुलिस तैनात की गई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 06 Sep 2020 5:11:44

साधु की हत्या का मामला, एक मोबाइल को लेकर हुए विवाद में लाठियों से की पिटाई

सामान्य सा विवाद कब बढ़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं और इसके परिणाम भी बहुत बुरे हो सकते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला कन्नौज जिले में जहां एक मोबाइल को लेकर विवाद की शुरुआत हुई लेकिन यह इतना बढ़ा कि इसमें एक साधू की मौत हो गई। गांव में तनाव का माहौल हैं जिसके चलते पुलिस तैनात की गई हैं। मोबाइल चोरी की शिकायत पर शनिवार सुबह पड़ोसियों ने लाठियों से साधू को जमकर पीटा। इससे कानपुर के हैलट अस्पताल में शाम को उनकी मौत हो गई। खबर मिलने पर एएसपी, सीओ और फारेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।

मृतक के भतीजे की तहरीर पर दंपति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी घर में ताला लगाकर भाग गए हैं। गांव में तनाव के चलते पुलिस लगाई गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भाऊ खुर्द निवासी सालिगराम दुबे (55) पुत्र स्व. गोकुल संन्यास लेकर गांव के बाहर कुटिया डालकर रहते थे। शुक्रवार शाम वह खेतों की ओर गए थे, इस दौरान गांव के अमर सिंह कुशवाहा के बेटे ने कुटिया में घुसकर मोबाइल चोरी कर लिया। उसे मोबाइल उठाते कुछ बच्चों ने देख कर सालिगराम को जानकारी दी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे सालिगराम ने अमर के घर जाकर शिकायत की।

आरोप है कि अमर सिंह की पत्नी रिंकी ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर वह कुटिया की ओर लौटने लगे। सूचना पर सालिगराम के परिवार के लोगों ने अमर के दरवाजे जाकर गाली-गलौज की। कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद अमर सिंह परिवार केे लोगों के साथ करीब नौ बजे लाठियां लेकर कुटिया पर पहुंचे और सालिगराम को जमकर पीटा। जानकारी मिलने पर भतीजा कमलेश ताऊ को जिला अस्पताल पहुंचा, जहां गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने कानपुर के हैलट रेफर कर दिया।

हैलट में शाम करीब पांच बजे इलाज के दौरान सालिगराम की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर एएसपी विनोद कुमार, सीओ शिव कुमार, कोतवाल विकास राय और फारेंसिक टीम ने मौके पर जाकर छानबीन की। एएसपी ने बताया कि कमलेश की तहरीर पर अमर सिंह कुशवाहा, उसकी पत्नी रिंकी, परिवार के राम किशन, भगवानदास, नेमचंद्र और तेजराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप