न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB vs RR : विराट कोहली ने दिलाई जीत, अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची बेंगलुरु

बेंगलुरु टीम ने 19.1 ओवर में 2 विकेट पर 158 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Oct 2020 7:38:02

RCB vs RR : विराट कोहली ने दिलाई जीत, अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची बेंगलुरु

राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के बीच हुए इस मैच में विराट कोहली का बल्ला चला और बेंगलुरु को जीत मिली। इसी जीत के साथ ही बेंगलुरु अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच चुकी हैं। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत लिया हैं और बल्लेबाजी की और बेंगलुरु को 155 रन का टारगेट दिया। कोहली ने आईपीएल में अपनी 37वीं फिफ्टी लगाई। बेंगलुरु टीम ने 19.1 ओवर में 2 विकेट पर 158 रन बनाकर जीत दर्ज की। विराट 72 रन बनाकर नाबाद रहे। लगातार दूसरी जीत के साथ बेंगलुरु पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। कोहली के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 63 रन बनाए। यह उनकी तीसरी फिफ्टी रही। वहीं, एबी डिविलियर्स 12 रन बनाकर नॉट आउट रहे। उन्होंने चौका मारकर टीम को जीत दिलाई। राजस्थान के श्रेयस गोपाल और जोफ्रा आर्चर को एक-एक विकेट मिला।

कोहली-पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 99 रन जोड़े

एरॉन फिंच कुछ खास नहीं कर सके। उन्हें 8 रन के निजी स्कोर पर श्रेयस गोपाल ने आउट किया। इसके बाद कोहली और पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 99 रन की पार्टनरशिप की। पडिक्कल ने 45 बॉल पर 63 रन बनाए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने आउट किया।

राजस्थान ने 6 विकेट पर 155 रन बनाए

इससे पहले राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु को 6 विकेट पर 155 रन बनाए। सबसे ज्यादा रन महिपाल लोमरोर (47) ने बनाए। लोमरोर ने 39 बॉल खेलीं। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के लगाए। अंत में राहुल तेवतिया (24) और जोफ्रा आर्चर (16) ने 21 बॉल पर 40 रन जोड़कर टीम को 150 के पार पहुंचाया।

चहल ने 3 विकेट लिए

आरसीबी के यजुवेंद्र चहल को सबसे ज्यादा 3 विकेट मिले। चहल ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए। इसी के साथ उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा 8 विकेट के साथ पंजाब के मोहम्मद शमी की बराबरी कर ली। हालांकि कम इकोनॉमी की वजह से चहल टॉप पर हैं। मैच में चहल के अलावा इसुरु उडाना ने 2 और नवदीप सैनी को 1 विकेट मिला।

शुरुआती 5 ओवर में आउट हुए टॉप-3 बल्लेबाज

राजस्थान के टॉप-3 बल्लेबाज इस मैच मैच में कुछ खास नहीं कर सके। कप्तान स्टीव स्मिथ 5 रन ही बना सके। उन्हें इसुरु उडाना ने आउट किया। जोस बटलर को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वे 22 रन ही बना सके। उन्हें नवदीप सैनी ने आउट किया। इसके बाद संजू सैमसन भी 4 बनाकर यजुवेंद्र चहल की बॉल पर पवेलियन लौट गए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?