न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB Vs SRH : हैदराबाद ने मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग, पहुंची टॉप-4 में

हैदराबाद ने मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाते हुए टॉप-4 में जगह बना ली। हैदराबाद प्ले-ऑफ की चौथी टीम की रेस में सबसे आगे हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 01 Nov 2020 11:02:30

RCB Vs SRH : हैदराबाद ने मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग, पहुंची टॉप-4 में

बीते दिन आईपीएल के 13वें सीजन का 52वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच हुआ था जिसमें हैदराबाद ने मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाते हुए टॉप-4 में जगह बना ली। हैदराबाद प्ले-ऑफ की चौथी टीम की रेस में सबसे आगे हो गई। हार के बावजूद बेंगलुरु दूसरे नंबर पर बरकरार है। बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रन का लक्ष्य दिया जिसे हैदराबाद ने 14.1 ओवर में 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

ऋद्धिमान और मनीष ने पारी को संभाला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 10 रन पर ही टीम ने कप्तान डेविड वॉर्नर (8) के रूप में पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद ओपनर ऋद्धिमान साहा ने मनीष पांडे के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन की पार्टनरशिप करते हुए पारी को संभाला। साहा ने 39 और मनीष ने 26 रन की पारी खेली।

आखिर में ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने 10 बॉल पर 26 रन की नाबाद पारी खेली। बेंगलुरु के लिए युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। उन्होंने ऋद्धिमान और मनीष को पवेलियन भेजा। इनके अलावा वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी और इसुरु उडाना को 1-1 विकेट मिला।

संदीप और होल्डर ने 2-2 विकेट लिए

बेंगलुरु ने 7 विकेट गंवाकर 120 रन बनाए। जोश फिलिप ने 31 बॉल पर सबसे ज्यादा 32 रन की पारी खेली। इनके अलावा एबी डिविलियर्स ने 24 और वाशिंगटन सुंदर ने 21 रन की पारी खेली। हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए। इनके अलावा टी नटराजन, शाहबाज नदीम और राशिद खान ने 1-1 विकेट लिया।

बेंगलुरु की खराब शुरुआत

RCB की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 28 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे। दोनों सफलता तेज गेंदबाज संदीप शर्मा को मिली। उन्होंने ओपनर देवदत्त पडिक्कल (5) को बोल्ड किया। इसके बाद विराट कोहली (7) को केन विलियम्सन के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद जोश फिलिप ने 32 और एबी डिविलियर्स ने 24 रन बनाकर पारी को कुछ देर संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 43 रन की पार्टनरशिप हुई।

फिलिप को राशिद खान ने मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, शाहबाज नदीम की बॉल पर डिविलियर्स का कैच अभिषेक ने लिया। वाशिंगटन सुंदर (21) को टी नटराजन ने अपनी ही बॉल पर कैच लेकर पवेलियन भेजा।

संदीप ने कोहली को रिकॉर्ड 7वीं बार आउट किया

संदीप शर्मा ने विराट कोहली को IPL में रिकॉर्ड 7वीं बार पवेलियन भेजा। इसी के साथ उन्होंने लीग में किसी बल्लेबाज को सबसे ज्यादा बार आउट करने के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। इससे पहले जहीर खान भी महेंद्र सिंह धोनी को 7 बार आउट कर चुके हैं। कोहली ने संदीप के खिलाफ 12 पारियों में 68 रन बनाए और 7 बार आउट हुए।

महंगे-सस्ते प्लेयर्स की परफॉर्मेंस

बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन में कप्तान कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। फ्रेंचाइजी उन्हें सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। कोहली ने 7 बॉल पर 7 रन बनाए। वहीं, जोश फिलिप और देवदत्त पडिक्कल 20-20 लाख रुपए के साथ सबसे सस्ते प्लेयर रहे। फिलिप ने 32 और पडिक्कल ने 5 रन ही बनाए।

सनराइजर्स टीम में कप्तान वॉर्नर सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। टीम उन्हें एक सीजन के 12.50 करोड़ रुपए देगी। वॉर्नर ने 5 बॉल पर 8 रन बनाए। वहीं, टी नटराजन 40 लाख रुपए कीमत के साथ सबसे सस्ते प्लेयर रहे। उन्होंने 4 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर