न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB vs RR : इस मुकाबले के साथ शुरू हो रहे सुपर हेडर मैच, जानें कौनसी टीम पड़ेगी किस पर भारी

कप्तान स्मिथ की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर दोनों ने अब तक तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Oct 2020 9:35:08

RCB vs RR : इस मुकाबले के साथ शुरू हो रहे सुपर हेडर मैच, जानें कौनसी टीम पड़ेगी किस पर भारी

आईपीएल के 13वें सीजन का 15वां मैच शेख जाएद स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के बीच खेला जाना हैं। इस मैच के साथ ही सुपर हेडर मुकाबलों की शुरुआत होनी हैं। इस सीजन में केवल 10 दिन ही दो-दो मुकाबलें खेले जाने हैं। यह मैच दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। कप्तान स्मिथ की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर दोनों ने अब तक तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की है।

राजस्थान रॉयल्स

अपने पहले दो मैच शारजाह के अपेक्षाकृत छोटे मैदान पर खेल थे जहां उसने धमाकेदार जीत दर्ज की, लेकिन दुबई में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बदली परिस्थितियों से उसके खिलाड़ी सामंजस्य बिठाने में नाकाम रहे और उसे हार का सामना करना पड़ा। अबुधाबी का मैदान भी बड़ा है और रॉयल्स दुबई के अनुभव का यहां फायदा उठाना चाहेगा।

टीम की बल्लेबाजी फॉर्म में है, लेकिन सिर्फ ऊपरी क्रम। संजू सैमसन, कप्तान स्टीव स्मिथ का बल्ला चल ही रहा है। जोस बटलर ने भी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बता दिया था एक अच्छी पारी उनसे दूर नहीं है। राजस्थान के लिए सवाल है कि इन तीनों के बाद कौन? एक मैच में राहुल तेवतिया ने चमत्कार कर एक ओवर में पांच छक्के लगा टीम को हार से बचा लिया था। लेकिन चमत्कार हर रोज नहीं होते। रॉबिन उथप्पा अभी तक विफल रहे हैं। युवा रियान पराग का बल्ला भी रन नहीं उगल पाया है। पिछले मैच में टॉम करन ने जरूर अर्धशतक लगाया था लेकिन वो अकेले रह गए थे। कुल मिलाकर राजस्थान को बल्लेबाजी में मध्य क्रम और निचले क्रम में मजबूत बल्लेबाज चाहिए होगा। गेंदबाजी में भी जोफ्रा आर्चर, करन ही कुछ हद तक अच्छा कर सके हैं और सही मायनों में इन्हीं पर भार होगा।

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने शारजाह में अपने तीखे तेवर दिखाये थे लेकिन केकेआर के खिलाफ 175 रन का लक्ष्य भी उसके लिये पहाड़ जैसा बन गया था, उसने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर अपना सही संयोजन बना लिया है और ऐसे में वह तेज गेंदबाज अंकित राजपूत की जगह वरुण आरोन को अंतिम एकादश में रख सकता है। युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी टीम में लेने की मांग उठ रही है लेकिन जोस बटलर के शीर्ष क्रम में खेलने से उन्हें मध्यक्रम में ही मौका मिल पाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर

विराट सेना का भी इस मैदान पर यह पहला मैच होगा। आरसीबी ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन उसे अपने क्षेत्ररक्षण और डैथ ओवरों की गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है। नवदीप सैनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुपर ओवर में कसी गेंदबाजी की, जिससे उनकी टीम दो अंक जुटाने में सफल रही, लेकिन मैच में आरसीबी ने अंतिम चार ओवर में 79 रन लुटाए थे जो विराट कोहली की टीम के लिए चिंता का विषय है। आरसीबी ने पिछले मैच में इसुरू उडाना, एडम जंपा और गुरकीरत मान को टीम में रखा था और उनके अंतिम एकादश में बने रहने की संभावना है। वॉशिंगटन सुंदर से गेंदबाजी का आगाज कराने का दांव पिछले मैच में चल गया था।

पहले के सीजनों में बैंगलोर कोहली और एबी डि विलियर्स पर ज्यादा निर्भर रहती थी, लेकिन इस सीजन देवदत्त पडिक्कल और आरोन फिंच ने उनसे यह भार साझा किया है। पडिक्कल दो अर्धशतक जमा चुके हैं और फिंच एक। डि विलियर्स ने भी पिछले मैच में अर्धशतक जमाया था। सिर्फ कोहली का बल्ला ही अभी तक खामोश है।

राजस्थान के सामने कोहली एक अच्छी पारी खेल इस सूखे को खत्म करना चाहेंगे। गेंदबाजी में नवदीप सैनी ने बेहद प्रभावित किया है। लेकिन तेज गेंदबाजी में उनको कोई अच्छा जोड़ीदार नहीं मिला है। डेल स्टेन कारगर साबित नहीं हुए थे तो इसुरु उडाना को पिछले मैच में मौका मिला था। उडाना ने चार ओवरों में 45 रन दे दो विकेट लिए थे। राजस्थान के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल रहेंगे। कोहली ने पिछले मैच में दो लेग स्पिनर उतारे थे और इसलिए एडम जाम्पा को मौका मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत