न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB Vs MI : रोमांचक रही चैलेंजर्स की जीत, सुपर ओवर में नवदीप सैनी बने हीरो

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आसानी से 8 रन के टारगेट को हासिल किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Sep 2020 8:23:17

RCB Vs MI : रोमांचक रही चैलेंजर्स की जीत, सुपर ओवर में नवदीप सैनी बने हीरो

आईपीएल के 13वें सीजन का 10वां मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया जिसका फैसला सुपरओवर से हुआ और बेंगलुरु ने अपनी दूसरी जीत दर्ज करवाई। सुपरओवर में नवदीप सैनी बेंगलुरु के हीरो बने जिन्होनें मुंबई को 7 रन पर ही रोक दिया। यह इस सीजन का दूसरा सुपर ओवर था। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आसानी से 8 रन के टारगेट को हासिल किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर आरोन फिंच (52) देवदत्त पडिक्कल (54) और एबी डीविलियर्स (55*) की बदौलत तीन विकेट पर 201 रन बनाए थे। मुंबई की ओर से इशान किशन (99) और किरोन पोलार्ड (नाबाद 60) की मदद से 5 विकेट पर 201 रन बनाकर मैच टाई हो गया।

पोलार्ड और ईशान ने दिखाया दम

मैच में एक समय मुंबई हार के करीब खड़ी थी। टीम का 15 ओवर में स्कोर 4 विकेट पर 112 रन था। मुंबई को जीत के लिए 90 रन चाहिए थे। कीरोन पोलार्ड 10 और ईशान किशन 61 रन बनाकर खेल रहे थे। यहीं से दोनों प्लेयर ने अपना खेल बदला और आखिरी 5 ओवर में 89 रन बनाते हुए मैच टाई करा दिया।

पोलार्ड ने 24 बॉल पर 60 और ईशान ने 58 बॉल पर 99 रन की पारी खेली। इस दौरान पोलार्ड ने 20 बॉल पर अपनी 35वीं फिफ्टी पूरी की थी। वहीं ईशान का यह चौथा अर्धशतक है। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 119 रन की पार्टनरशिप की।

बुमराह ने क्रिकेट करियर में 5वीं बार सुपर ओवर डाला, पहली बार हार मिली

जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 5 बार सुपर ओवर किया है। इसमें उन्हें आज पहली बार हार मिली है। बुमराह ने टीम इंडिया को इसी साल न्यूजीलैंड में दो बार सुपर ओवर में मैच जिताया था। आईपीएल में यह उनका तीसरा सुपर ओवर था। सबसे पहले उन्होंने 2017 में गुजरात और 2019 में हैदराबाद के खिलाफ सुपर ओवर किया था।

कोहली का फिर नहीं चला बल्ला

कप्तान विराट कोहली लगातार तीसरे मैच में नाकाम रहे। उन्होंने 11 गेंदों तक संघर्ष किया और केवल तीन रन बनाकर चाहर की गेंद पर कवर पर खड़े रोहित शर्मा को कैच का अभ्यास कराया। कोहली ने तीन मैचों में केवल 18 रन बनाए हैं। कोहली जब क्रीज पर रहे तो रन गति भी धीमी पड़ी। पडिक्कल ने ऐसे में पैटिनसन पर लगातार दो छक्के लगाए और फिर पोलार्ड पर चौका जड़कर टूर्नामेंट का अपना दूसरा पचासा पूरा किया।

डिविलियर्स, पडिक्कल और फिंच की फिफ्टी

बेंगलुरु ने 3 विकेट पर 201 रन बनाए थे। एबी डिविलियर्स (55), देवदत्त पडिक्कल (54) और एरॉन फिंच (52) ने फिफ्टी लगाई। पडिक्कल ने आईपीएल में अपने तीसरे मैच में यह दूसरी फिफ्टी लगाई है। वहीं, फिंच ने लीग में अपनी 14वीं और डिविलियर्स ने 35वीं फिफ्टी लगाई। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 34 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

मुंबई के खिलाफ डिविलियर्स की लगातार तीसरी फिफ्टी

डिविलियर्स ने मुंबई के खिलाफ लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई। इससे पहले उन्होंने पिछले सीजन में मुंबई के खिलाफ 75 और नाबाद 70 रन की पारी खेली थी।

डिविलियर्स और गेल के सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच मिला

21वीं बार मैन ऑफ द मैच बने डिविलियर्स। उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड पाने के मामले में क्रिस गेल की बराबरी की। डिविलियर्स के आईपीएल में 4500 रन पूरे हो गए हैं। डिविलियर्स ने छठवीं बार 25 से कम बॉल में अर्धशतक लगाया।

कप्तान के तौर पर 150 टी-20 खेलने वाले तीसरे भारतीय बने कोहली

टॉस के लिए उतरने के साथ ही कोहली ने इस मैच में एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। कप्तान के तौर पर 150 टी-20 खेलने वाले कोहली तीसरे भारतीय हैं। इससे पहले एमएस धोनी (273) और गौतम गंभीर (170) ने ही 150 टी-20 मैचों में कप्तानी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती