न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB vs KKR : शारजाह में देखने को मिलेगी छक्कों की बरसात, दोनों कप्तान ने प्राप्त कर ली अपनी फॉर्म

दोनों टीमों ने अपने पिछले मुकाबले जीते हैं और दोनों कप्तान ने अपनी फॉर्म प्राप्त कर ली हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Oct 2020 10:14:07

RCB vs KKR : शारजाह में देखने को मिलेगी छक्कों की बरसात, दोनों कप्तान ने प्राप्त कर ली अपनी फॉर्म

आज आईपीएल के 13वें सीजन का 28वां मैच शारजाह में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाना हैं। दोनों टीमों ने अपने पिछले मुकाबले जीते हैं और दोनों कप्तान ने अपनी फॉर्म प्राप्त कर ली हैं। शारजाह का मैदान छोटा हैं जिसके चलते यहां आज छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी। दोनों टीमें के नाम छह मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक है लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण केकेआर तालिका में रॉयल चैंलेंज बैंगलोर से एक स्थान ऊपर तीसरे पायदान पर है।

बल्लेबाजी है दोनों की कमजोर कड़ी

केकेआर और आरसीबी दोनों की परेशानी बल्लेबाजी हैं, इन टीमों के मुख्य बल्लेबाज लय बरकरार रखने में नाकाम रहे हैं। केकेआर ने हालांकि चेन्नै सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पिछले दो मैचों में आखिरी ओवरों में शानदार गेंदबाजी से मैच का पासा पलटा है जिससे टीम का मनोबल काफी बढ़ा होगा। आसीबी के खिलाफ भी गेंदबाज यह लय बरकरार रखना चाहेंगे।

कोहली और कार्तिक ने दिखाई थी फॉर्म

कप्तान कोहली की दमदार बल्लेबाजी से शनिवार को चेन्नै सुपर किंग्स को 37 रन से शिकस्त देने के बाद रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की कोशिश भी जीत की लय बरकरार रखने की होगी। केकेआर के लिए हांलांकि सबसे बड़ी चिंता की बात बड़े शॉट लगाने वाले आंद्रे रसल की उपलब्धता होगी जो शनिवार को पंजाब के खिलाफ मैच में कैच लेने की कोशिश में चोटिल हो गये। कप्तान दिनेश कार्तिक ने हालांकि मैच के बाद उनकी चोट के बार में ज्यादा कुछ नहीं बताया।

आंद्रे रसल की चोट दे सकती है झटका

उन्होंने कहा, ‘जब भी रसल चोटिल होते है, टीम की मुश्किलें बढ़ जाती है। वह विशेष, बहुत विशेष खिलाड़ी हैं। हमें देखना होगा और उनका ध्यान रखना होगा।’ केकेआर के लिए कार्तिक का लय में आना शुभ संकेत है जिन्होंने पंजाब के खिलाफ 29 गेंद में 58 रन की शानदार पारी खेली। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी लय में है। सुनील नरेन की जगह पारी का आगाज कर रहे राहुल त्रिपाठी ने सीएसके के खिलाफ 81 रन बनाये लेकिन पंजाब के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला। नीतीश राणा और इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन लगातार अच्छी बल्लेबाजी करने में विफल रहे है।

विराट की फॉर्म में वापसी से RCB को मिलेगा दम

शुरुआती मैचों में लचर बल्लेबाजी करने वाले कोहली के लय में आने से आरसीबी की बल्लेबाजी को बल मिला है। इस 31 साल के खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 43 और फिर चेन्नै के खिलाफ 90 रन की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज देवदत्त पड्डीकल को छोड़कर दूसरे बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रहीं है। आरोन फिंच और एबी डि विलियर्स लय हासिल करने के लिए जूझते दिख रहे है। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल शानदार लय में है। दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिश के आने से टीम के लिए इस विभाग में पैनापन आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती