Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR Vs RCB : कोलकाता को 82 रन से हराकर बेंगलुरु पहुंची टॉप-3 में, दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके KKR के 8 बल्लेबाज

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) के बीच हुआ जिसमें 82 रन के विशाल अंतर से कोहली की टीम ने बाजी मारी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Oct 2020 8:51:51

KKR Vs RCB : कोलकाता को 82 रन से हराकर बेंगलुरु पहुंची टॉप-3 में, दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके KKR के 8 बल्लेबाज

बीते दिन आईपीएल के 13वें सीजन का 28वां मैच खेला गया। यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) के बीच हुआ जिसमें 82 रन के विशाल अंतर से कोहली की टीम ने बाजी मारी। शारजाह में टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194/2 का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में KKR निर्धारित 20 ओवर में महज 112/9 रन ही बना पाई। कोलकाता के सारे दिग्गज फेल रहे, आठ बल्लेबाज तो दहाई के आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। इस जीत के साथ बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

नहीं चला दिनेश कार्तिक का बल्ला

पिछले मैच के हीरो केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक इस मैच में सिर्फ एक रन ही बना सके। उन्हें युजवेंद्र चहल ने बोल्ड किया। इसके बाद इयोन मॉर्गन भी ज्यादा टिक नहीं सके और 8 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर की बॉल पर इसुरु उडाना को कैच दे बैठे।

बेंटन-राणा सस्ते में आउट

केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सुनील नरेन की जगह टीम में शामिल किए गए टॉम बेंटन (8) कुछ खास नहीं कर सके। उन्हें नवदीप सैनी ने बोल्ड किया। इसके बाद नीतीश राणा (9) को वॉशिंगटन सुंदर ने आउट किया। शुभमन गिल 34 रन बनाकर रन आउट हुए।
64 रन तक लौटी केकेआर की आधी टीम

केकेआर की आधी टीम 64 रन तक पविलियन लौट गई जब इयोन मॉर्गन को वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर इसुरु उदाना ने लपक लिया। मॉर्गन ने 12 गेंदों का सामना किया और 1 चौका लगाया। नीतीश राणा (9) को भी सुंदर ने बोल्ड किया, जो टीम के 51 के स्कोर पर दूसरे विकेट के तौर पर लौटे। शुभमन गिल (34) रन आउट हुए जबकि कैप्टन दिनेश कार्तिक (1) को चहल ने बोल्ड कर दिया। गिल ने 25 गेंदों की अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया।

बैंगलोर के गेंदबाजों के सामने केकेआर पस्त

195 रन के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए केकेआर टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। उसके लिए शुभमन गिल (34) , राहुल त्रिपाठी (16) और आंद्रे रसेल (16) ही दहाई के आंकड़े में पहुंच सके। बैंगलोर के पेसर क्रिस मॉरिस और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए जबकि नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और इसुरु उदाना को 1-1 विकेट मिला।

डि विलियर्स का तूफानी अंदाज

डि विलियर्स ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अपनी पारी के दौरान पांच चौके और छह छक्के जड़े। पिछले मैचों में अच्छा नहीं कर पाने के बाद वह भी बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब थे और उन्होंने आते ही अपने तेवर दिखा दिए। उनकी आक्रामकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोहली के साथ उन्होंने 46 गेंद में से 33 गेंद का सामना किया। इससे टीम ने अंतिम पांच ओवर में 83 रन जोड़े। डिविलियर्स-कोहली ने आखिरी 5 ओवर में 83 रन जोड़े

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 2 विकेट पर 194 रन बनाए। डिविलियर्स ने 23 बॉल पर शानदार फिफ्टी लगाई। वे 33 बॉल पर 73 रन बनाकर नॉट आउट रहे। वहीं, विराट कोहली ने 28 बॉल पर 33 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सिर्फ एक ही चौका लगाया। दोनों आखिरी 5 ओवर में 83 रन बनाए। केकेआर के आंद्रे रसेल और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक विकेट मिला।

डिविलियर्स-कोहली ने मिलकर 3000 से ज्यादा रन बनाए

एबी डिविलियर्स और विराट कोहली ने ओवरऑल आईपीएल में 3000 से ज्यादा रन साथ मिलकर बनाए। दोनों के बीच इस मैच में तीसरे विकेट के लिए 47 बॉल पर 100 रन की नाबाद पार्टनरशिप हुई।

कोहली-डिविलियर्स के बीच रिकॉर्ड 10वीं बार सेंचुरी पार्टनरशिप

कोहली-डिविलियर्स ने आईपीएल में रिकॉर्ड 10वीं बार 100 रन की पार्टनरशिप की। इनके अलावा कोहली-क्रिस गेल के बीच 9 बार, शिखर धवन-डेविड वॉर्नर के बीच 9 बार, जॉनी बेयरस्टो-वॉर्नर और गौतम गंभीर-रॉबिन उथप्पा के बीच 5-5 बार सेंचुरी पार्टनरशिप हो चुकी है।

फिंच-पडिक्कल के बीच 67 रन की पार्टनरशिप हुई

आरसीबी के ओपनर बल्लेबाज एरॉन फिंच और देवदत्त पडिक्कल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 67 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। इस पार्टनरशिप को आंद्रे रसेल ने ताेड़ा। उन्होंने पडिक्कल (32) को बोल्ड किया। फिंच (47) को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया।

रसेल के ओवरऑल टी-20 में 300 विकेट पूरे

आंद्रे रसेल ने ओवरऑल टी-20 करियर में अपने 300 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने बेंगलुरु के ओपनर देवदत्त पडिक्कल को अपना 300वां शिकार बनाया। इस मैच से पहले वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ने इंटरनेशनल, घरेलू और सभी देशों की लीग में खेले 336 टी-20 में 25.84 की औसत से 299 विकेट लिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका