न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB vs DC : बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नई जर्सी के साथ उतरेगी दिल्ली, जीतने वाली टीम पहुंचेगी टॉप पर

टॉस हो चुका हैं जिसे बेंगलुरु ने जीता हैं और गेंदबाजी का चुनाव करते हुए दिल्ली को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 05 Oct 2020 7:17:23

RCB vs DC : बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नई जर्सी के साथ उतरेगी दिल्ली, जीतने वाली टीम पहुंचेगी टॉप पर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आज आईपीएल का 19वां मुकाबला खेला जाना हैं। टॉस हो चुका हैं जिसे बेंगलुरु ने जीता हैं और गेंदबाजी का चुनाव करते हुए दिल्ली को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया हैं। बेंगलुरु की टीम में दो बदलाव किए गए हैं। स्पिनर एडम जंपा का पेट खराब है, इस वजह से मोईन अली बतौर ऑलराउंडर आए हैं। गुरकीरत सिंह मान की जगह पेसर मोहम्मद सिराज टूर्नामेंट का पहला मैच खेल रहे हैं। वहीं, दिल्ली में चोटिल अमित मिश्रा की जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।
मैच जीतने वाली टीम टॉप पर पहुंचेगी

बेंगलुरु के पास सीजन में जीत की हैट्रिक लगाने का मौका है। जो टीम यह मैच जीतेगी, वह पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी। बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली का रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है। पिछले 17 मैच की बात करें, तो दिल्ली सिर्फ 3 बार ही बेंगलुरु को हरा पाई है। उसमें से दिल्ली ने 2 मैच तो पिछले सीजन में ही जीते हैं।

दोनों टीमों ने सीजन में 3-3 मैच जीते

आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली और बेंगलुरु ने 4 में से 3-3 मैच जीते हैं। दिल्ली ने अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और बेंगलुरु ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था।

सीजन में दोनों टीमों ने सुपर ओवर खेला और जीता

सीजन में बेंगलुरु और दिल्ली दोनों ने 1-1 सुपर ओवर खेला और जीता है। दिल्ली ने किंग्स इलेवन पंजाब और बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को हराया था। दोनों ही सुपर ओवर दुबई में ही खेले गए थे।

दोनों टीमों के सबसे महंगे प्लेयर्स

आरसीबी में कप्तान विराट कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

आरसीबी और दिल्ली दोनों की टीमें अभी मजबूत

आरसीबी और दिल्ली दोनों की टीमें अभी मजबूत नजर आ रही हैं और इन दोनों ने चार मैचों में तीन-तीन में जीत दर्ज की है। अब इन दोनों का लक्ष्य अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखना होगा। अय्यर ने जहां टीम के चारों मैचों में अच्छी फॉर्म दिखाई वहीं कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक जड़कर फार्म में वापसी की। अय्यर ने शनिवार को फिर से अपना कौशल दिखया और 38 गेंदों पर 88 रन बनाए। उनके अलावा पृथ्वी शॉ ने 66 रन की पारी खेली जिससे दिल्ली ने कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को 18 रन से हराया। कोहली ने आरसीबी की रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट की आसान जीत में 53 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाकर फार्म में वापसी की। अब इन ये दोनों कप्तान सोमवार को आगे बढ़कर नेतृत्व करना चाहेंगे और एक दूसरे को पीछे छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। ऐसे में इस मुकाबले के रोमांचक होने की संभावना है।

शिखर धवन की फॉर्म अय्यर के लिए चिंता का विषय

दिल्ली के शीर्ष क्रम में शॉ अच्छी फॉर्म में है लेकिन शिखर धवन की फॉर्म अय्यर के लिए चिंता का विषय होगी। दिल्ली के लिए अच्छी बात यह है कि ऋषभ पंत ने केकेआर के खिलाफ 17 गेंदों पर 38 रन बनाकर अपनी आक्रामकता की झलक दिखा दी है। यही नहीं मार्कस स्टोइनिस और शिमरोन हेटमेयर जैसे आक्रामक बल्लेबाज भी उसकी टीम में हैं। कागिसो रबाडा ने दिल्ली की गेंदबाजी की कमान अच्छी तरह से संभाली हैं हालांकि केकेआर के खिलाफ वह नहीं चल पाए थे। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज एनरिच नोर्जे ने शुरुआती और डैथ ओवरों में दिल्ली की तरफ से शानदार भूमिका निभायी है। केकेआर के खिलाफ उन्होंने 19वें ओवर में कसी हुई गेंदबाजी की। इशांत शर्मा की जगह चुने गये हर्षल पटेल ने भी चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए लेकिन फिट होकर टीम में वापसी करने वाले रविचंद्रन अश्विन और स्टोइनिस प्रभाव नहीं छोड़ पाए।

युवा देवदत्त पडीक्कल से उम्मीद

आरसीबी की तरफ से युवा देवदत्त पडीक्कल ने शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक चार मैचों में तीन अर्धशतक की मदद से 174 रन बनाए हैं। अगर आरोन फिंच भी बड़ी पारी खेलने में सफल रहते हैं तो आरसीबी की सलामी जोड़ी को रोकना आसान नहीं होगा। कोहली की फॉर्म में वापसी से आरसीबी को राहत मिली होगी। इससे शानदार फॉर्म में चल रहे एबी डीविलियर्स तथा शिवम दुबे और गुरकीरत सिंह पर से दबाव कम होगा। इसुरु उदाना ने आरसीबी के गेंदबाजी विभाग में जुड़ने के बाद प्रभावित किया है जिसमें नवदीप सैनी तथा दोनों स्पिनर वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा हालांकि अभी तक परिस्थितियों से सामंजस्य नहीं बिठा पाए हैं। आरसीबी क्रिस मौरिस के जल्द फिट होने की उम्मीद भी कर रहा होगा। यह दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर टूर्नामेंट शुरू होने से पहले मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती