न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : दिल्ली के सामने परास्त हुई विराट सेना, झेलनी पड़ी 59 रन की करारी हार

दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोरबोर्ड पर 196/4 का बड़ा स्कोर रखा, जिसके जवाब में आरसीबी सिर्फ 137/9 ही बना पाई। दिल्ली के सामने विराट सेना परास्त हुई और उन्हें 59 रन की करारी हार झेलनी पड़ी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Oct 2020 8:20:09

IPL 2020 : दिल्ली के सामने परास्त हुई विराट सेना, झेलनी पड़ी 59 रन की करारी हार

सोमवार रात आईपीएल का 19वां मुकाबला खेला गया जो कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ था। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोरबोर्ड पर 196/4 का बड़ा स्कोर रखा, जिसके जवाब में आरसीबी सिर्फ 137/9 ही बना पाई। दिल्ली के सामने विराट सेना परास्त हुई और उन्हें 59 रन की करारी हार झेलनी पड़ी। मार्कस स्टॉयनिस (53*) की शानदार पारी की बदौलत दिल्ली ने 4 विकेट पर 196 रन बनाए जिसके बाद बैंगलोर टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन बना सकी। कागिसो रबाडा ने 4 विकेट झटके। दिल्ली टीम जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई।

पावर-प्ले में बेंगलुरु ने 3 विकेट गंवाए

टारगेट का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 3 विकेट पावर-प्ले में ही गंवा दिए। ओपनर देवदत्त पडिक्कल (4) और एरॉन फिंच (13) कुछ खास नहीं कर सके। पडिक्कल को रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया। इसके बाद एरॉन फिंच भी अक्षर पटेल की बॉल पर ऋषभ पंत को कैच दे बैठे। इसके बाद एबी डिविलियर्स 9 रन बनाकर एनरिच नोर्तजे की बॉल पर आउट हुए।

अश्विन-अक्षर की सधी हुई गेंदबाजी

दिल्ली के अनुभवी स्पिनर अश्विन और अक्षर ने सधी हुई गेंदबाजी की। दोनों के 8 ओवरों में बेंगलुरु की टीम सिर्फ 44 रन ही बना पाई। अक्षर ने 4.50 की इकोनॉमी से 18 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं, अश्विन ने 6.50 की इकोनॉमी से 26 रन देकर एक विकेट लिया।

दिल्ली ने बनाए 4 विकेट पर 196 रन

इससे पहले दिल्ली ने 4 विकेट पर 196 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 53 रन की नाबाद पारी खेली। यह आईपीएल में उनकी तीसरी फिफ्टी रही। इसके अलावा ऋषभ पंत ने भी 37 रन का योगदान दिया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 89 रन की पार्टनरशिप हुई। वहीं, बेंगलुरु के मोहम्मद सिराज को 2 जबकि इसुरु उडाना और मोइन अली को 1-1 विकेट मिला।

धवन-पृथ्वी के बीच 68 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप

दिल्ली के ओपनर शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। शॉ ने 23 बॉल पर 42 रन बनाए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने आउट किया। इसके बाद शिखर धवन (32) को इसुरु उडाना ने मोइन अली के हाथों कैच कराया। कप्तान श्रेयस अय्यर 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोइन अली ने आउट किया। देवदत्त पडिक्कल ने बाउंड्री पर उनका शानदार कैच पकड़ा।

कागिसो रबाडा ने झटके 4 विकेट

दिल्ली की जीत में पेसर कागिसो रबाडा की अहम भूमिका रही। उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके अलावा एनरिक नोर्त्जे और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट लिया।

स्टॉयनिस की धांसू फिफ्टी

दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 196 रन बनाए जिसमें मार्कस स्टॉयनिस (53*) की शानदार पारी अहम रही। स्टॉयनिस 26 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद लौटे। यह सीजन में उनकी दूसरी फिफ्टी रही।

पृथ्वी ने दी तूफानी शुरुआत, फिफ्टी से चूके

दिल्ली को ओपनर पृथ्वी साव और शिखर धवन ने मिलकर टीम को तूफानी शुरुआत दी और पावरप्ले में ही 63 रन जोड़ दिए। पेसर मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर (पारी के 7वें) में बैंगलोर को सफलता दिलाई और पृथ्वी साव (42) को विकेट के पीछे एबी डि विलियर्स के हाथों कैच करा दिया। पृथ्वी ने 23 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। दिल्ली का पहला विकेट 68 के स्कोर पर गिरा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती