न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK vs RCB : चेन्नई को मिली 8 विकेट की बड़ी जीत, बेंगलुरु को करना होगा प्ले-ऑफ के लिए अभी इंतजार

बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 146 रन का लक्ष्य दिया जिसे चेन्नई ने 18.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर पा लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 25 Oct 2020 7:32:30

CSK vs RCB : चेन्नई को मिली 8 विकेट की बड़ी जीत, बेंगलुरु को करना होगा प्ले-ऑफ के लिए अभी इंतजार

आज आईपीएल के 13वें सीजन का 44वां मैच हैं जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 8 विकेट से हराया हैं। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 146 रन का लक्ष्य दिया जिसे चेन्नई ने 18.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर पा लिया। रितुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में अपनी पहली फिफ्टी लगाते हुए नाबाद 65 रन बनाए। चेन्नई के लिए अंबाती रायडू ने 39 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 19 रन बनाकर नाबाद रहे। गायकवाड़ ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। बेंगलुरु के लिए क्रिस मॉरिस और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया।

धोनी की टीम लगातार तीन मैच हारने के बाद जीती है। इस जीत से 8 पॉइंट्स के साथ चेन्नई पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, बेंगलुरु को प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। बेंगलुरु 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। एक जीत उसे टूर्नामेंट के प्लेऑफ में पहुंचा देगी।

पावर-प्ले में चेन्नई ने बनाए 48 रन

चेन्नई के लिए फाफ डु प्लेसिस और रितुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 46 रन की पार्टनरशिप की। डु प्लेसिस 25 रन बनाकर क्रिस मॉरिस की बॉल पर आउट हुए। इसके बाद गायकवाड़ और अंबाती रायडू ने पारी संभाली।

रितुराज पहली फिफ्टी लगाने वाले चौथे युवा खिलाड़ी

गायकवाड़ आईपीएल में पहली फिफ्टी लगाने वाले चौथे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने 23 साल और 168 दिन की उम्र में फिफ्टी लगाई। वहीं, सबसे कम उम्र में लीग में फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड सीएसके के ही सुरेश रैना के नाम है। उन्होंने 2008 में 21 साल और 148 दिन की उम्र में पहली फिफ्टी लगाई थी। सैम करन (22 साल 142 दिन) दूसरे और पार्थिव पटेल (23 साल 76 दिन) तीसरे नंबर पर हैं।

हरी जर्सी में बेंगलुरु ने 10 में से 7 मैच हारे

बेंगलुरु का हरी जर्सी में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उसने ग्रीन ड्रेस में अब तक 10 मैच खेले हैं। जिसमें उसने 2 जीते और 7 हारे हैं। आरसीबी ने 2011 और 2016 में हरी जर्सी में जीत दर्ज की थी। वहीं, 2015 में एक मुकाबला बेनतीजा रहा था।

बेंगलुरु ने बनाए 6 विकेट पर 145 रन बनाए

बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली की 50 रन की पारी की बदौलत टीम ने 6 विकेट पर 145 रन बनाए। कोहली ने अपनी पारी के दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया। चेन्नई के सैम करन को 3, दीपक चाहर को 2 और मिशेल सैंटनर को 1 विकेट मिला।

दोनों ओपनर सस्ते में आउट

बेंगलुरु के दोनों ओपनर एरॉन फिंच और देवदत्त पडिक्कल कुछ खास नहीं कर सके। फिंच सिर्फ 15 रन ही बना सके और सैम करन की बॉल पर रितुराज गायकवाड़ को कैच दे बैठे। इसके बाद पडिक्कल (22) को मिशेल सैंटनर ने आउट किया। बाउंड्री पर फाफ डु प्लेसिस और रितुराज गायकवाड़ ने मिलकर उनका शानदार कैच पकड़ा।

कोहली-डिविलियर्स के बीच 82 रन की पार्टनरशिप

ओपनर्स के जल्दी आउट होने के बाद कोहली और एबी डिविलियर्स ने पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रन की पार्टनरशिप हुई। डिविलियर्स को 39 रन के निजी स्कोर पर दीपक चाहर ने आउट किया।

कोहली के आईपीएल में 200 छक्के पूरे

कोहली ने आईपीएल में 200 छक्के पूरे किए। लीग में ऐसा करने वाले वे तीसरे भारतीय और ओवरऑल 5वें बल्लेबाज हैं। सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल सबसे आगे हैं। उन्होंने 129 मैचों में 336 छक्के लगाए हैं। इसके बाद एबी डिविलियर्स (231), महेंद्र सिंह धोनी (216) और रोहित शर्मा (209) का नंबर है।

कोहली ने लगाई 39वीं फिफ्टी

कोहली ने आईपीएल में अपनी 39वीं फिफ्टी लगाई। लीग में किसी भारतीय बल्लेबाज की ओर से सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन (39) की बराबरी की। लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी डेविड वॉर्नर (46) ने लगाई है।

हरे रंग की जर्सी में उतरी बेंगलुरु

चेन्नई के खिलाफ मैच में कोहली की टीम अपनी परंपरागत ड्रेस की जगह हरे रंग की जर्सी में उतरी। बेंगलुरु हर सीजन में एक मैच हरी जर्सी में खेलती है। टीम ऐसा ग्रीन एंड क्लीन अर्थ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए करती है। 2019 में सीजन के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हरे रंग की जर्सी में मैच खेला था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती