न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादों के घेरे में टीम इंडिया के 5 खिलाड़ी, खाने की लिस्ट में बीफ वाला बिल सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे टीम इंडिया के खिलाड़ियों का बिल बताया और दावा किया कि उन्होंने बीफ और पोर्क ऑर्डर किया था। हालांकि बिल सही है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 Jan 2021 3:05:08

विवादों के घेरे में टीम इंडिया के 5 खिलाड़ी, खाने की लिस्ट में बीफ वाला बिल सोशल मीडिया पर वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है। मेलबर्न के एक रेस्टोरेंट में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के खाना खाने को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा, शुभमन गिल, नवदीप सैनी, ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ मेलबर्न में न्यू ईयर के दिन एक रेस्टोरेंट के अंदर खाना खाते दिखाई दिए। इस दौरान एक नवलदीप नाम के फैन ने सभी खिलाड़ियों का बिल भी चुकाया था, जिसकी फोटो उसने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। यह फोटो अब काफी वायरल हो रही है, जिसको लेकर सभी खिलाड़ियों को ट्रोल किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे टीम इंडिया के खिलाड़ियों का बिल बताया और दावा किया कि उन्होंने बीफ और पोर्क ऑर्डर किया था। हालांकि बिल सही है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस बिल को लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोगों ने टीम इंडिया और उसके खिलाड़ियों का बचाव भी किया है। साथ ही भारतीय खिलाड़ियों का रेस्टोरेंट के अंदर खाना खाने के दौरान वीडियो वायरल करने वाले ट्विटर यूजर ने भी माफी मांगी है।

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जनवरी से सिडनी में सीरीज का तीसरा टेस्ट खेलना है। इससे पहले रोहित शर्मा, विकेटकीपर ऋषभ पंत, ओपनर शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ और फास्ट बॉलर नवदीप सैनी पर कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगा है। पांचों खिलाड़ियों को आइसोलेट कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) दोनों इन खिलाड़ियों के खिलाफ प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप की जांच कर रहे हैं।

टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ी

अगर इन पांचों खिलाडियों को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया दोषी मानता है तो इन्हें 14 दिन आइसोलेशन में रहना होगा। ऐसा हुआ तो ये तीसरा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। चौथा टेस्ट 15 जनवरी से है। उसी में इनके खेलने की संभावना बनेगी। अगर ऐसा हुआ तो टीम इंडिया के लिए तीसरे टेस्ट की राह मुश्किल हो जाएगी। टीम के तीन खिलाड़ी ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव पहले ही चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं। वहीं, कप्तान विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर हैं। ऐसे में रोहित शर्मा, शुभमन गिल और ऋषभ पंत का अगला टेस्ट खेलना लगभग पक्का था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना

15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट

100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति

UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम

UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म

10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद

यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज

अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण

शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत