न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : बदमाशों की लूट का शिकार हुई महिला, बेटी की शादी के लिए उधार लाई थी 50 हजार रुपये

एक घटना सामने आई हरियाणा के सोनीपत में जहां बदमाशों की लूट का शिकार एक महिला हुई जो बेटी की शादी के लिए 50 हजार रुपये जिस व्यक्ति के घर दूध पहुंचाकर आती है उसी से उधार लेकर आ रही थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Nov 2020 10:08:48

हरियाणा : बदमाशों की लूट का शिकार हुई महिला, बेटी की शादी के लिए उधार लाई थी 50 हजार रुपये

हरियाणा में लूट की वारदात बढ़ने लगी हैं जिसका शिकार आमजन हो रहे हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई हरियाणा के सोनीपत में जहां बदमाशों की लूट का शिकार एक महिला हुई जो बेटी की शादी के लिए 50 हजार रुपये जिस व्यक्ति के घर दूध पहुंचाकर आती है उसी से उधार लेकर आ रही थी। वारदात रोहतक रोड फ्लाईओवर के पास तीन युवक महिला से स्टील की डोली (बर्तन) छीनकर फरार हो गए। डोली में 50 हजार रुपये थे। महिला बेटी की शादी की तैयारियों के लिए नकदी उस व्यक्ति के घर से उधार लेकर आई, जिसके घर वह दूध पहुंचाकर आती है। महिला ने मामले से सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

शहर के मोहन नगर की रहने वाली कमला ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि अपने पशुओं का दूध बेचकर परिवार का गुजर बसर करती है। कमला ने बताया कि वह शहर के रोहतक रोड की तरफ मामन के घर दूध पहुंचाकर आती है। उसकी बेटी की शादी होने वाली है, जिसकी तैयारियों के लिए उसे पैसों की आवश्यकता थी। इसी के चलते वह मामन से 50 हजार रुपये उधार लेकर आ रही थी।

उसने बताया कि रविवार रात को जब वह मामन के घर से पैसे लेकर चली तो उसने पैसों को अपनी डोली के अंदर ही रख लिया। कमला ने बताया कि जब वह रोहतक रोड फ्लाईओवर के पास स्थित एक कार शोरूम के निकट से अपने घर की तरफ पैदल जाने लगी तो इसी बीच दो-तीन युवक उसके पास आए। इससे पहले ही वह कुछ समझ पाती युवक उससे नकदी से भरी डोली छीनकर फरार हो गए। महिला ने मामले से परिजनों व पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सुनसान स्थान पर दिया वारदात को अंजाम

महिला रोहतक रोड फ्लाईओवर के पास से एक कार शोरूम के निकट से होते हुए अपने घर मोहन नगर की तरफ जा रही थी। जब महिला शोरूम से आगे सुनसान स्थान पर झाड़ियों के पास पहुंची तो इसी दौरान दो-तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।

जांच अधिकारी थाना सिटी सोनीपत के राजेश कुमार ने बताया कि दूध पहुंचाकर व उधार पैसे लेकर लौट रही महिला ने 50 हजार रुपये छीनने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी भी खंगाले हैं। उनसे कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत