न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लालू प्रसाद यादव को नाश्‍ते में मिला सड़ा अंडा, जताया विरोध

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव इन दिनों तबीयत खराब होने की वजह से रिम्‍स में इलाजरत हैं। शनिवार को उन्‍हें नाश्‍ते जो अंडा दिया गया था वह सड़ा हुआ था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 May 2018 12:06:48

लालू प्रसाद यादव को नाश्‍ते में मिला सड़ा अंडा, जताया विरोध

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव इन दिनों तबीयत खराब होने की वजह से रिम्‍स में इलाजरत हैं। शनिवार को उन्‍हें नाश्‍ते जो अंडा दिया गया था वह सड़ा हुआ था। अंडा देखने पर ही खराब नजर आ रहा था जब उसे कटवाकर देेखा गया तो वह सड़ा हुआ निकला। काटने पर अंडा के किनारे वाला भाग काला दिखायी दिया। इसके बाद अंडा को लौटा दिया गया। इन ख़बरों के बाद युवा राजद भड़क गया है। प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा है कि देश के इतने बड़े नेता के साथ केंद्र एवं अस्पताल प्रबंधन का सलूक लोकतंत्र के लिए खतरा है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि केंद्र अपने रवैये में सुधार नहीं लाता है तो राजद के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर सकते हैं। पब्लिक में आक्रोश को समझे सरकार। नहीं तो कभी भी जन आंदोलन की शुरुआत हो सकती है। राजद नेता ने कहा कि लालू प्रसाद की हत्या की साजिश की जा रही है। उन्हें शुगर है। किडनी खराब है। फिर भी उनके इलाज से लेकर खाने-पीने तक में अस्पताल प्रशासन लापरवाही बरत रहा है।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार को सामान्य मरीजों को अंडा देना था। प्रत्येक मरीज को दो अंडा दिया जाता है, इसलिए करीब 2600 से ज्यादा अंडे उबाले गये थे। उबालते समय एजेंसी के कर्मचारियों को देखना चाहिए था कि जो अंडा पानी में तैरने लगे वह सड़ा हुआ है। नियमत: उसे उबालने से पहले ही हटा देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इस बाबत डायटिशियन मीनाक्षी कुमारी ने बताया कि रसोईघर के कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि लालू प्रसाद को खाना देने पहले उसकी जांच की जाएगी। इसके बाद भी यह लापरवाही हुई है जिस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

मामले की होगी जांच

रिम्स के निदेशक आरके श्रीवास्तव ने कहा है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। खाना सप्लाई करने वाली एजेंसी पर भी कार्रवाई की जाएगी।

नहीं कंट्रोल हो रहा है लालू यादव का शुगर लेवल

राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के कार्डियोलोजी विंग में भर्ती लालू प्रसाद को हर दिन लगभग 44 यूनिट इंसुलिन दिया जा रहा है। इसके बावजूद उनका शुगर लेवल कम नहीं हो रहा है। डॉक्टरों का मानना है कि जब से लालू प्रसाद यादव एम्स से आएं हैं उनका इंसुलिन बदला गया था। इंसुलिन का डोज बदलने के बाद 40 यूनिट से शुरू किया गया था। बाद में धीरे-धीरे इसकी डोज बढ़ायी गयी, 40 से 42 और उसके बाद 44 यूनिट किया गया है लेकिन फिर भी उनका शुगर स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि शुगर का स्तर अगर यूंही बढ़ता रहा तो लालू के लिए खतरा हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत