न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NCB से भायखला जेल पहुंची रिया चक्रवर्ती, 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में

रात में कैदी को जेल नहीं ले जाया जाता है जिसके चलते NCB लॉकअप में रिया चक्रवर्ती की रात गुजरी। अब भायखला जेल में रिया को शिफ्ट किया गया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Sep 2020 10:37:56

NCB से भायखला जेल पहुंची रिया चक्रवर्ती, 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हुई जांच के बाद ड्रग्स कनेक्शन सामने आया था जिसको लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 3 दिन तक रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की गई थी और इसके बाद कल उनकी गिरफ्तारी हुई। रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रिया चक्रवर्ती को 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा। महाराष्ट्र जेल के मैनुअल के मुताबिक, रात में कैदी को जेल नहीं ले जाया जाता है जिसके चलते NCB लॉकअप में रिया चक्रवर्ती की रात गुजरी। अब भायखला जेल में रिया को शिफ्ट किया गया है। कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की जमानत अर्जी खारिज कर दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई सुनवाई में NCB ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था।

बता दे, एनसीबी ने जो रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के लिए न्यायिक हिरासत मांगी है उसका आधार रिया, शौविक चक्रवर्ती, दीपेश सांवत, सैम्युअल मिरांडा का बयान है। एनसीबी का कहना है कि ये सिर्फ शुरुआती जांच है। ऐसे में इस वक्त आरोपियों के बयान पर ही काम होगा। इसमें कुछ गलत नहीं है। बयान में चारों लोगों ने सुशांत के शामिल होने की बात कही है।

वहीं, NCB ने कोर्ट को रिया की रिमांड कॉपी भी सौंपी। इसमें कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं है कि रिया ने इस बात को स्वीकार किया है कि वह ड्रग लिया करती थी। शोविक चक्रवर्ती ने इस बात का खुलासा किया है कि वह ड्रग्स की डिलीवरी में साथ दिया करता था और हर डिलीवरी और उसकी पेमेंट की जानकारी रिया को होती थी।

NCB ने रिमांड कॉपी में लिखा है कि इन सभी को आमने-सामने बिठाने के बाद जो पूछताछ की गई उसके बाद रिया को गिरफ्तार किया गया है। यानि रिया की गिरफ्तारी की सुशांत के लिए ड्रग्स अरेंज करने और उसके लिए पैसे देने के मामले में हुई है। जहां तक ड्रग लेने की बात है तो इस बात का जिक्र पूरी रिमांड कॉपी में NCB ने नहीं किया है।

एनसीबी को मिली जानकारी के मुताबिक शौविक ड्रग्स खरीदने के लिए ड्रग बेचने वालों को मैनेज करता था। पूछताछ में पता चला है कि शौविक के कहने पर ड्रग सप्लाई होता था जिसका इस्तेमाल सुशांत करता था। पूछताछ में ये भी पता चला है कि सुशांत भी ड्रग्स खरीदने में शामिल था। पूछताछ में पता चला है कि रिया सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदती थी। यह भी मालूम हुआ है कि कैसा ड्रग्स चाहिए ये भी रिया ही बताती थी। रिया और सुशांत मिलकर ड्रग्स का पेमेंट करते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत