न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्रग्स केस में पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, शाम 7.30 पर कोर्ट में पेशी, रिमांड नहीं मांगेगी NCB

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 84 दिन बाद NCB ने मंगलवार को रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Sep 2020 7:28:44

 ड्रग्स केस में पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार, शाम 7.30 पर कोर्ट में पेशी, रिमांड नहीं मांगेगी NCB

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 84 दिन बाद NCB ने मंगलवार को रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया। रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप थे जिस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उनसे लगातार पूछताछ कर रहा था। रिया को आज शाम 7:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एक्ट्रेस को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया। जहां उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। एनसीबी ने साफ कर दिया है कि वह अब रिया की रिमांड नहीं चाहती है, क्योंकि जो भी पूछताछ करनी थी, एजेंसी कर चुकी है। हालांकि, एनसीबी ने कहा कि रिया की जमानत का विरोध करेंगे। रिया को थोड़ी देर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां उनकी जमानत पर फैसला होना है। ड्रग्स केस में दूसरे आरोपियों शोविक, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को भी पेश किया जाएगा।

तीन दिन में 20 घंटे हुए सवाल-जवाब

NCB ने पहले दिन रिया चक्रवर्ती से तकरीबन 6 घंटे तक तक पूछताछ की थी। दूसरे दिन रिया से करीब 8 घंटे तक पूछताछ चली और फिर आज तीसरे दिन 3 घंटे तक चली पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को NCB ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में ये अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी है। हालांकि ये गिरफ्तारी ड्रग पैडलिंग मामले में है। जहां तक सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह की बात है तो वो सवाल अब तक जैसे का तैसा खड़ा हुआ है।

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी का इंतजार फैन्स पिछले काफी वक्त से कर रहे थे। माना जा रहा था कि रिया की गिरफ्तारी पहले सीबीआई द्वारा की जाएगी लेकिन इस केस में ड्रग एंगल आने के बाद से इस केस में NCB की एंट्री हुई थी जिसमें पहले ड्रग खरीदने के मामले में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हुई और अब ड्रग मामले में ही रिया चक्रवर्ती की भी गिरफ्तारी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?