न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन ठोस वजहों के आधार पर रिया को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput case) में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स के मामले में रिया चक्रवर्ती को मंगलवार को गिरफ्तार (Rhea Chakraborty Arrested) किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Sep 2020 9:15:48

इन ठोस वजहों के आधार  पर  रिया को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput case) में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स के मामले में रिया चक्रवर्ती को मंगलवार को गिरफ्तार (Rhea Chakraborty Arrested) किया है। एनसीबी को रिया की न्यायिक हिरासत मिल गई है। रिया को 14 दिन के लिए 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा। रिया को मंगलवार की रात को एनसीबी के दफ्तर में ही रखा गया। बुधवार को उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। बुधवार को रिया के वकील जमानत के लिए ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

एनसीबी ने जो रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के लिए न्यायिक हिरासत मांगी है उसका आधार रिया, शौविक चक्रवर्ती, दीपेश सांवत, सैम्युअल मिरांडा का बयान है। एनसीबी का कहना है कि ये सिर्फ शुरुआती जांच है। ऐसे में इस वक्त आरोपियों के बयान पर ही काम होगा। इसमें कुछ गलत नहीं है। बयान में चारों लोगों ने सुशांत के शामिल होने की बात कही है।

वहीं, NCB ने कोर्ट को रिया की रिमांड कॉपी भी सौंपी। इसमें कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं है कि रिया ने इस बात को स्वीकार किया है कि वह ड्रग लिया करती थी। शोविक चक्रवर्ती ने इस बात का खुलासा किया है कि वह ड्रग्स की डिलीवरी में साथ दिया करता था और हर डिलीवरी और उसकी पेमेंट की जानकारी रिया को होती थी।

NCB ने रिमांड कॉपी में लिखा है कि इन सभी को आमने-सामने बिठाने के बाद जो पूछताछ की गई उसके बाद रिया को गिरफ्तार किया गया है। यानि रिया की गिरफ्तारी की सुशांत के लिए ड्रग्स अरेंज करने और उसके लिए पैसे देने के मामले में हुई है। जहां तक ड्रग लेने की बात है तो इस बात का जिक्र पूरी रिमांड कॉपी में NCB ने नहीं किया है।

एनसीबी को मिली जानकारी के मुताबिक शौविक ड्रग्स खरीदने के लिए ड्रग बेचने वालों को मैनेज करता था। पूछताछ में पता चला है कि शौविक के कहने पर ड्रग सप्लाई होता था जिसका इस्तेमाल सुशांत करता था। पूछताछ में ये भी पता चला है कि सुशांत भी ड्रग्स खरीदने में शामिल था। पूछताछ में पता चला है कि रिया सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदती थी। यह भी मालूम हुआ है कि कैसा ड्रग्स चाहिए ये भी रिया ही बताती थी। रिया और सुशांत मिलकर ड्रग्स का पेमेंट करते थे।

रिया और सुशांत दोनों खरीदते थे ड्रग्स

सैम्युअल मिरांडा के मुताबिक रिया और सुशांत दोनों ड्रग खरीदते थे और दोनों पेमेंट करते थे। एनसीबी ने इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है कि रिया, शौविक और सुशांत ड्रग्स इस्तेमाल करने के लिए ड्रग्स लेते थे या ड्रग्स के कारोबार में लिप्त थे।

यहां फंस रहा है पेंच

इस केस में अब तक जो पहलू सामने आए हैं उनके हिसाब से इस तरह की जांच रिया से शुरू होकर ड्रग्स कारोबारी तक जानी चाहिए थी। लेकिन इस केस में इसका उल्टा हो रहा है। एनसीबी ने 28 अगस्त को अब्बास नाम के आदमी को 46 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा था। अब्बास के बयान पर कई लोगों को पकड़ा गया और वह तार रिया और सुशांत तक पहुंच गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत