न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश में लव जिहाद का मामला, पुलिस ने घोषित किया पांच आरोपियों पर 25 हजार का इनाम

17 नवंबर को पीड़ित युवती के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कारवाई करते हुए पुलिस अब तक एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Dec 2020 5:03:45

उत्तरप्रदेश में लव जिहाद का मामला, पुलिस ने घोषित किया पांच आरोपियों पर 25 हजार का इनाम

उत्तरप्रदेश में लव जिहाद के कई मामले सामने आते रहे हैं। एक मामला एटा जनपद से सामने आया था जिसमें 17 नवंबर को पीड़ित युवती के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कारवाई करते हुए पुलिस अब तक एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी सहित पांच फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। इन पांच आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मामले में तीन महिलाओं सहित छह नामजद और दो अज्ञात शामिल हैं।

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिले में लव जिहाद के पहले मामले में आरोपी महफूज, फैजान पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी लालकुआं थाना गंजडुंडवारा कासगंज और निशा पत्नी मोहम्मद नाजिर निवासी मोहल्ला छत्ता थाना जलेसर शनिवार को कस्बा जलेसर स्थित अवागढ़ चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़ित युवती के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर धारा 366 व 3, 5(3) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2020 दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि महफूज और फैजान निवासी लालकुआं साजिश में शामिल थे।

युवती के पिता ने आरोप लगाया था कि 17 नवंबर को बेटी घर से एटा शहर जाने की कहकर निकली थी। तभी मोहल्ला छत्ता निवासी मोहम्मद जावेद और नाजिर पुत्र रहीम उल्लाह, निशा नाज पत्नी मोहम्मद नाजिर, रोशन जहां पुत्री रहीम उल्लाह, साजिद पुत्र रहीम उल्लाह, रिजवाना पत्नी मोहम्मद साजिद उसे धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने के उद्देश्य से ले गए।

आरोप है कि धर्म परिवर्तन और शादी करने के बाद मोहम्मद जावेद युवती का शारीरिक शोषण करने लगा। मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद सहित नाजिर, रोशन जहां पुत्री रहीम उल्लाह, साजिद पुत्र रहीम उल्लाह, रिजवाना पत्नी मोहम्मद साजिद फरार हैं। इन पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया