न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : प्रसाद देने के बहाने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी रिटायर्ड दरोगा

मानवता की हत्या करने वाली घटना सामने आई है उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 Aug 2020 1:02:18

उत्तर प्रदेश : प्रसाद देने के बहाने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी रिटायर्ड दरोगा

बच्चों की सुरक्षा आज के समय में बड़ी चिंता का कारण बन गई हैं क्योंकि बच्चों से जुड़े अपराधों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसी ही एक मानवता की हत्या करने वाली घटना सामने आई है उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में जहां गुरुवार को रिटायर्ड दरोगा ने खेत से घर लौट रही सात वर्षीय बच्ची को प्रसाद देने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया। लहूलुहान अवस्था में घर पहुंची बच्ची ने परिजनों को पूरी बात बताई।

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड दरोगा को हिरासत में ले लिया है। डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते बच्ची को सैफई रेफर कर दिया है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह गुरुवार को खेतों पर काम कर रहा था। काम खत्म होने के बाद उसने अपनी सात साल की बेटी को घर भेज दिया और खुद बाल कटवाने चला गया।

उसका खेत आगरा में तैनात रहे रिटायर्ड दरोगा जंडेल सिंह पुत्र मेवाराम के नजदीक है। ये वर्ष 2017 से रिटायर है। घर जाते समय रिटायर्ड दरोगा ने पुत्री को प्रसाद देने के बहाने दुकान में बंदकर दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से किसी तरह छूट कर बच्ची लहूलुहान अवस्था मे घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची को मेडिकल के लिए सीएचसी अजीतमल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी सुदीप मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल

कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव

ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो

21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?

हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?

राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल

गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’

जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय

‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़

8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई

हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम

20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’