न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा : खूनी जंग में तब्दील हुआ पानी का विवाद, पूर्व फौजी ने घर में घुसकर गोली मार की हत्या

आगरा में थाना कागारौल के बेरी चाहर गांव में तब कोहराम मच गया जब पूर्व फौजी ने गोली मारकर एक टेलर की हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Feb 2021 7:04:02

आगरा : खूनी जंग में तब्दील हुआ पानी का विवाद, पूर्व फौजी ने घर में घुसकर गोली मार की हत्या

आगरा में थाना कागारौल के बेरी चाहर गांव में तब कोहराम मच गया जब पूर्व फौजी ने गोली मारकर एक टेलर की हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात साढ़े आठ बजे की हैं। यह विवाद पानी को लेकर हुआ था जो कि खूनी जंग में तब्दील हो गया। पूर्व फौजी और मृतक परिवार के बीच एक सप्ताह पहले भी पानी को लेकर विवाद हुआ था। तब पुलिस ने मृतक पक्ष के खुशीराम सहित अन्य को पाबंद किया था। इसके बाद से ही दोनों परिवारों में तनातनी चल रही थी। पूर्व फौजी पाइप लाइन में पंप लगाकर पानी भर रहा था। पप्पू ने इसका विरोध किया। इसी पर घर में घुसकर पूर्व फौजी द्वारा टेलर हरदम उर्फ पप्पू सिंह (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने उमेश और राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली गई है।

उमेश और राजेश का मकान पप्पू के घर के पास ही है। पप्पू सिंह का मकान ऊंचाई पर है। इस कारण उसके घर तक पानी नहीं आया। उसने देखा कि लाइन में पंप लगा हुआ है। उसने पंप लगाने का विरोध किया। इसे लेकर दोनों परिवारों में कहासुनी हो गई। दोनों ओर से लोग आ गए। पूर्व फौजी राजेश सिंह और उसका चचेरा भाई उमेश घर पर थे। दोनों ओर के लोगों में लाठी-डंडे चले। इसमें पप्पू सिंह का भाई खुशीराम, धर्मवीर, हरिओम और गोवर्धन घायल हो गए, जबकि राजेश पक्ष की एक महिला घायल हो गई। रात तकरीबन साढ़े आठ बजे पूर्व फौजी राजेश और उसका चचेरा भाई उमेश आए। उन्होंने लाइसेंसी बंदूक लेकर पप्पू सिंह के घर पर हमला बोल दिया। पप्पू सिंह को गोली मार दी। पप्पू की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने कई राउंड फायर किए। दहशत के कारण लोग घरों में कैद हो गए।

हत्या की जानकारी पर एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता और सीओ महेश कुमार समेत कई थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मृतक के भतीजे मोनू ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की लाइसेंसी बंदूक बरामद की गई हैं। गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल