न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुकेश अंबानी फोर्ब्स की सूची में लगातार 11वें साल सबसे अमीर भारतीय: फोर्ब्स

मशहूर फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, सबसे अमीर भारतीयों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 11वें साल शीर्ष पर हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Oct 2018 1:31:45

मुकेश अंबानी फोर्ब्स की सूची में लगातार 11वें साल सबसे अमीर भारतीय: फोर्ब्स

मशहूर फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, सबसे अमीर भारतीयों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 11वें साल शीर्ष पर हैं। फोर्ब्स द्वारा घोषित टॉप 100 भारतीयों की लिस्ट में अंबानी अरबपतियों में सबसे आगे हैं। मुकेश अंबानी के पास 4,730 करोड़ डॉलर यानि भारतीय रुपये में लगभग 3,453 अरब की संपत्ति है। इससे पहले भी बार्कलेज हारून द्वारा घोषित लिस्ट में भी अंबानी ने शीर्ष स्थान पाया था।

रिलायंस जियो और ब्रॉडबैंड की सफलता के बीच मुकेश अंबानी ने एक साल में अपनी संपत्ति में 9.3 अरब डॉलर (करीब 68,610 करोड़ रुपये) का इजाफा किया है। 'फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2018' के मुताबिक विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने सबसे अमीर भारतीयों की सूची में दूसरा स्थान बरकरार रखा है। एक साल में 2 अरब डॉलर (करीब 14,755 करोड़ रुपये) के इजाफे के साथ उनकी संपत्ति 21 अरब डॉलर (करीब 1,54,927 करोड़ रुपये) है।

पिछले साल उनकी संपत्ति में हर घंटे 12.50 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इस सूची में सबसे अमीर 31 भारतीयों को शामिल किया गया है। इन सभी के पास संयुक्त रूप से देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का एक चौथाई हिस्सा (719 अरब रुपया) है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा अप्रैल 2018 में जारी आंकड़ों के अनुसार भारत की कुल जीडीपी 2850 अरब थी।

नाम संपति(अरब डॉलर में)
मुकेश अंबानी 4730
अजीम प्रेमजी 21
लक्ष्मी मित्तल एंड परिवार 18.3
एसपी हिंदुजा एंड परिवार 18
शपूर पल्लोनजी मिस्त्री 16

शीर्ष 10 अमीर भारतीयों में शिव नाडार (14.6 अरब डॉलर), गोदरेज परिवार (14 अरब डॉलर), दिलीप सांघवी (12.6 अरब डॉलर), कुमार बिड़ला (12.5 अरब डॉलर) और गौतम अडाणी (11.9 अरब डॉलर) शामिल रहे हैं।

फोर्ब्स एशिया की संपादक (भारत) नाजनीन करमाली ने कहा, ‘‘एक चुनौतीपूर्ण साल में जब रुपया काफी कमजोर हुआ है, शीर्ष 100 अमीर भारतीय अपनी संपत्ति बचाये रखने में सफल रहे हैं। इसके अलावा नये अरबपतियों की संख्या भी बढ़ी है जिससे पता चलता है कि भारत में उद्यमिता की ऊर्जा अधिक हुई है।’’ प्रतिशत के हिसाब से बायोटेक उद्यमी किरण मजुमदार-शॉ की संपत्ति सर्वाधिक बढ़ी है। उनकी संपत्ति 66.7 प्रतिशत बढ़कर 3.6 अरब डॉलर पर पहुंच गयी है। वह सूची में 39वें स्थान पर हैं।

इस सूची में चार महिलाएं हैं। फोर्ब्स ने जारी बयान में कहा कि देश के शीर्ष 100 अमीरों में से 11 लोगों की संपत्ति एक अरब डॉलर से अधिक बढ़ी है। शीर्ष 100 अमीरों की सामूहिक संपत्ति इस दौरान बढ़कर 492 अरब डॉलर हो गयी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत