न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK vs DC : चेन्नई के खिलाड़ियों ने हार के बावजूद अपने नाम किए ये ख़ास रिकॉर्ड

टीम चाहे हार गई हो लेकिन इस मैच में चेन्नई के खिलाड़ियों ने अपने नाम कुछ ख़ास रिकॉर्ड बनाए हैं और नया कीर्तिमान स्थापित किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Sep 2020 8:55:04

CSK vs DC : चेन्नई के खिलाड़ियों ने हार के बावजूद अपने नाम किए ये ख़ास रिकॉर्ड

शुक्रवार को दिल्ली के हाथों चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद धोनी बेहद निराश दिखे क्योंकि यह उनकी लगातार दूसरी हार हैं और उन्होनें टीम में बड़े बदलाव के संकेत भी दिए हैं। धोनी ने कहा कि अगले सात दिन विश्राम का मौका मिलेगा और हमें स्पष्ट तस्वीर के साथ वापसी करनी होगी। टीम चाहे हार गई हो लेकिन इस मैच में चेन्नई के खिलाड़ियों ने अपने नाम कुछ ख़ास रिकॉर्ड बनाए हैं और नया कीर्तिमान स्थापित किया।

193 मैच खेल धोनी ने की रैना की बराबरी

आईपीएल में धोनी का यह 193वां मैच था। उन्होंने आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक मैच खेलने वाले सुरेश रैना की बराबरी की। वहीं चेन्नई के लिए धोनी का यह 163वां मैच था और वह अभी इसमें रैना से एक मैच पीछे हैं। इससे पहले धोनी ने उद्घाटन मुकबले में मुंबई के खिलाफ मिली जीत के साथ चेन्नई के कप्तान के तौर पर अपनी 100वीं जीत दर्ज की थी।

आईपीएल में डुप्लेसिस के 2000 रन

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस ने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। डुप्लेसिस अब इस टी-20 लीग में 2000 रन बनाने वाले चौथे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले डिविलियर्स, कैलिस और डुमिनी यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। इतना ही नहीं फाफ अब सबसे तेज 2000 रनों का आंकड़ा छूने वाले चौथे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने इसके लिए 67 पारियों का सहारा लिया। उनसे पहले क्रिस गेल (48), शॉन मार्श (52) और शेन वाटसन (65) ने इस आंकड़ें को छुआ है।

चेन्नई की तरफ से वाटसन के हजार रन पूरे

शेन वॉटसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 1000 से ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि हासिल कर ली। दिल्ली के खिलाफ मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उनसे पहले फाफ डुप्लेसिस, माइक हसी और मैथ्यू हेडेन यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

चेन्नई ने टॉस जीतते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पृथ्वी शॉ (64) की शानदार अर्धशतकीय पारी के चलते दिल्ली ने 175 रन बनाए। दिल्ली के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के चलते चेन्नई के बल्लेबाज सात विकेट खोकर 131 रन ही बना सकें और उन्हें 44 रन की हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की तरफ से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। इस जीत के चलते दिल्ली चार अंकों के साथ अंकतालिका में सबसे ऊपर हैं। इस सीजन में दिल्ली की यह लगातार दूसरी जीत है। वहीं, चेन्नई की यह लगातार दूसरी हार है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर