न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : तीन साल की बच्ची से गार्ड ने किया रेप, आरोपी पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

दिल्ली में तीन साल की बच्ची से उसके पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने रेप किया है। पुलिस (Delhi Police) के अनुसार आरोपी युवक गार्ड की नौकरी करता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Dec 2018 9:55:29

दिल्ली : तीन साल की बच्ची से गार्ड ने किया रेप, आरोपी पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

दिल्ली में तीन साल की बच्ची से उसके पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने रेप किया है। पुलिस (Delhi Police) के अनुसार आरोपी युवक गार्ड की नौकरी करता है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने घटना को उस समय अंजाम दिया है जब बच्ची के अभिभावक काम पर बाहर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। मामले की जांच से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (Delhi Police) ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों आरोपी गार्ड की पहले पिटाई और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित बच्ची को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बच्ची का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि अब बच्ची की हालत स्थिर है। पीड़ित बच्ची के पिता राजमिस्त्री जबकि उसकी मां घर में सहायिका के तौर पर काम करती हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्वीट कर इस घटना पर अपना दुख जताया। उन्होंने कहा कि मुझे इस घटना की जानकारी अभी मिली है। बच्ची की हालत गंभीर है। मैं उससे मिलने के लिए जा रही हूं। बता दें कि दिल्ली में इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है।

rape in delhi,crime in delhi,minor girl raped in delhi,delhi police

इससे पहले दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक साढ़े तीन साल की बच्ची के यौन शोषण का मामला सामने आया था। यह घटना 4 सितंबर को हुई थी लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी न होने से नाराज बच्ची के परिवार के साथ सैकड़ों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।बच्ची के परिवार के मुताबिक बच्ची जिस स्कूल में पढ़ती है वहीं किसी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। चार महीने पहले भी बच्ची के गाल में किसी ने काटा था तब भी स्कूल में शिकायत की थी। वहीं पुलिस का कहना है कि स्कूल के सभी सीसीटीवी के फुटेज देख लिए गए हैं, कोई सबूत नहीं मिला है।

स्कूल के अलावा बच्ची के पड़ोसी और उसके घरवाले भी शक के दायरे में हैं।बच्ची के परिवार वाले पुलिस पर बच्ची से गलत बयान दिलवाने का आरोप लगा रहे हैं और इस मामले की जांच सीबीआई या क्राइम ब्रांच को सौंपने की मांग कर रहे हैं। बच्ची के परिवार वालों ने सोशल मीडिया पर भी इंसाफ की मांग करते हुए वीडियो डाला जो वायरल हो गया। (इनपुट एजेंसी से)

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत