न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP के हाथरस-बलरामपुर-बुलंदशहर के बाद राजस्थान के सवाई माधोपुर-अजमेर और MP के खरगौन में भी गैंगरेप की घटनाएं

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई मासूम के साथ दरिंदगी के बाद मौत को लेकर पूरे देश में उबाल है। लेकिन इस बीच देश के अलग-अलग हिस्सों से पिछले 24 घंटे में गैंगरेप की कई घटनाएं सामने आई है। यूपी से लेकर राजस्थान और मध्यप्रदेश से गैंगरेप की कई घटनाएं सामने आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Oct 2020 10:01:51

UP के हाथरस-बलरामपुर-बुलंदशहर के बाद राजस्थान के सवाई माधोपुर-अजमेर और MP के खरगौन में भी गैंगरेप की घटनाएं

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई मासूम के साथ दरिंदगी के बाद मौत को लेकर पूरे देश में उबाल है। लेकिन इस बीच देश के अलग-अलग हिस्सों से पिछले 24 घंटे में गैंगरेप की कई घटनाएं सामने आई है। यूपी से लेकर राजस्थान और मध्यप्रदेश से गैंगरेप की कई घटनाएं सामने आई है।

हाथरस में गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप का शिकार हुई युवती को इंसाफ दिलाने के लिए देशभर में गुस्सा है। पीड़िता की मौत के बाद उसका जबरन अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसपर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। राजनीतिक दलों ने यूपी सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने पीड़िता के परिवार से फोन पर बात की थी। इस मामले के सामने आने के बाद प्रियंका ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा है।

बलरामपुर, उत्तर प्रदेश

हाथरस की घटना के बाद यूपी के ही बलरामपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक 22 साल की दलित छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। गैंगरेप के बाद युवती की मौत हो गई और फिर तुरंत ही उसका दाह संस्कार भी कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने साहिल और शाहिद नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ गैंगरेप और हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामला गैंसड़ी इलाके का है। बताया जा रहा है जब 22 साल की युवती घर नहीं लौटी तो घरवालों को चिंता हुई, छानबीन शुरू की तो कुछ ही देर बाद रिक्शे पर खराब हालत में वो घर वापस आई। लेकिन जबतक अस्पताल लेकर पहुंचे उसने दम तोड़ दिया। पीड़िता का भी देर रात भारी सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद भारी पुलिस फोर्स की सुरक्षा के बीच गैंसडी में पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मां का आरोप है कि उसकी बेटी को इंजेक्शन लगाकर हैवानियत की वारदात को अंजाम देने के बाद कमर और दोनों टांगों को तोड़कर रिक्शे पर बैठाकर घर भेज दिया गया जिसके बाद वो कुछ भी बोल नहीं पा रही थी। वह सिर्फ इतना कह पाई, 'बहुत दर्द है अब मैं बचूंगी नहीं।' हालांकि बलरामपुर एसपी देव रंजन वर्मा ने कहा है कि हाथ पैर और कमर तोड़ने वाली बात सही नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश - पड़ोसी युवक ने बनाया बच्ची को निशाना

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक नाबालिग युवती ने आरोप लगाया है कि नशीला पदार्थ सुंघाकर पड़ोसी ने उसके साथ रेप किया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोप के मुताबिक, जब वो सो रही थी तो पड़ोस में रहने वाला एक युवक घर में आया और उसके साथ जबरदस्ती की। जब युवती ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने तेजाब डालने की धमकी दे दी।

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश - आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में दरिंदगी की सारी हदें पार हो गईं। यहां एक युवक ने 8 साल की मासूम के साथ घिनौनी हरकत की। आरोपी युवक को अब गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन मामले को पूरी तरह से जांच की जा रही है। आरोप है कि जब मासूम मोहल्ले में खेल रही थी, तो युवक बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने इस घटना के बारे में घरवालों को बताया, तो विवाद खड़ा हो गया।

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश - सात साल की बच्ची के साथ रेप

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सात साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। फतेहपुर के ललौली थानाक्षेत्र के थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि यहां पर एक सात साल की बच्ची के साथ रेप हुआ है। बच्ची अपने घर से कुछ ही दूरी पर अकेले खेल रही थी। इसी दौरान वह लापता हो गई।

गांववालों ने जब बच्ची को ढूंढा तो पता चला कि बगल के गांव करैहा के मजरे कल्लू भगत का डेरा निवासी युवक अनिल निषाद (20) बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ हो गया था। इधर बच्चे के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे कुछ लोग वहां पहुंचे। उन्होंने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया।

खरगौन, मध्य प्रदेश - नाबालिग युवती के साथ तीन लोगों ने किया गैंगरेप

मध्य प्रदेश के खरगौन में खेत पर रखवाली के लिए गई नाबालिग युवती के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। आरोपियों ने पीड़िता के भाई को डंडे से मारकर घायल किया और फिर युवती के साथ दरिंदगी की। अभी इस मामले में तीनों आरोपी फरार हैं, पुलिस ने अभी केस दर्ज कर लिया है। ये मामला खरगौन के झिरन्या थाना क्षेत्र के मारुगढ़ गांव का है, युवती की उम्र सिर्फ 16 साल है।

सवाई माधोपुर, राजस्थान- नाबालिग लड़की के साथ रेप, चार लोग गिरफ्तार

राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में अबतक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अभी भी पूरे मामले की जांच जारी है, बताया जा रहा है कि इस पूरे केस में कुछ स्थानीय नेताओं का भी नाम है।

अजमेर, राजस्थान - महिला के साथ दोस्तों ने किया गैंगरेप

राजस्थान के ही अजमेर में एक महिला के साथ कुछ दोस्तों ने गैंगरेप किया है। जिसके बाद ग्रामीणों में काफी रोष है। ये घटना अजमेर के रामगंज की है, जहां पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक युवक उसे खेत में ले गया, जहां दोस्तों के साथ मिलकर रेप किया गया। जब पीड़िता घर लौटी तो उसने केस दर्ज कराया, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की है।

बारां, राजस्थान - दो युवतियों ने 2 युवकों पर लगाया रेप का आरोप

राजस्थान के ही बारां में दो युवतियों ने दो युवकों पर रेप करने का आरोप लगाया है। लड़कियों की ओर से आरोप लगाया गया है कि झांसा देकर युवक उन्हें अलग-अलग शहरों में ले गए और रेप करते रहे। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है, लेकिन पुलिस की कहानी कुछ और बयां कर रही है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को थाने से जाने दिया है। पुलिस का कहना है कि मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान में युवतियों ने सहमति के साथ युवकों के साथ जाने की बात कबूली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल