न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आग लगने की सूचना के बाद रोकी गई राजधानी एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरातफरी

रांची से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में गंगा घाट रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Feb 2021 10:30:37

आग लगने की सूचना के बाद रोकी गई राजधानी एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरातफरी

रांची से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में गंगा घाट रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई। ट्रेन नंबर 02241 रांची नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन शुक्रवार की शाम 6:10 बजे रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन अपनी मंजिल की तरफ तेजी से बढ़ रही थी तभी गंगा घाट के पास गार्ड को सूचना मिली की ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगी हुई है। यह सूचना उसे गंगा घाट रेलवे स्टेशन के स्टाफ ने वाकी टाकी पर दी थी। फौरन ट्रेन को रोका गया और गंगा घाट रेलवे स्टेशन पर लाया गया। इंजीनियरों ने देखा तो पीछे से ट्रेन के चौथे वैगन में ब्रेक बाइंडिंग में आग लगी थी। इंजीनियरों ने आग को बुझाया। इसके बाद सब कुछ ठीक-ठाक कर राजधानी एक्सप्रेस को आगे बढ़ाया गया। गंगा घाट रेलवे स्टेशन के स्टाफ की सतर्कता से एक बड़ा हादसा बचा। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस तकरीबन 25 मिनट तक गंगा घाट रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। डीआरएम नीरज अंबस्ट ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। डीआरएम ने हफ्ते भर में जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है। राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने के बाद इसे गंगा घाट रेलवे स्टेशन पर रोका गया था। इसकी वजह से तकरीबन 25 मिनट तक इस लाइन पर परिचालन बाधित रहा। हटिया टाटा मेमोरियल भी खड़ी रही।

ट्रेन में आग लगने की सूचना से मुसाफिरों में अफरा-तफरी मच गई। जिस वैगन के ब्रेक बाइंडिंग में आग लगी थी ट्रेन रुकते ही उसके सारे मुसाफिर फौरन नीचे उतर गए। इस वैगन के आसपास के मुसाफिर भी नीचे उतरे। कई अन्य वैगन के मुसाफिर भी स्टेशन पर उतर गए। ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई थी। लेकिन रेलवे के अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि डरने की कोई जरूरत नहीं है। यहां मामूली फाल्ट के चलते एक्सेल हॉट होने की वजह से आग लगी है।

रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में जब तकनीकी समस्या आई, उस समय रांची से नई दिल्ली के लिए 965 यात्री सवार थे। यदि सही समय पर सूचना नहीं मिलती तो आगे बड़ी घटना होने की आशंका थी। गंगाघाट स्टेशन के पहले घुमावदार रास्ते के कारण इसकी रफ्तार काफी कम थी, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। यह ट्रेन रांची से रवाना होकर बोकारो, कोडरमा, गया, मुगलसराय, कानपुर होते हुए दिल्ली जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत