न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राम मंदिर भूमि पूजन / नवरत्न जड़ित हरे रंग की पोशाक पहनेंगे रामलला

पांच अगस्त को बुधवार का दिन पड़ रहा है। ऐसे में रामलला को हरे रंग का वस्त्र पहनाया जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Jul 2020 5:19:31

राम मंदिर भूमि पूजन / नवरत्न जड़ित हरे रंग की पोशाक पहनेंगे रामलला

आने वाली 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भव्य राम मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा हैं। यह दिन अयोध्या में दिवाली की तरह मनाया जाना हैं और इसके लिए रामजन्मभूमि समेत अयोध्या के 25 प्रमुख स्थलों पर सवा लाख दीपक भी जलाए जाएंगे। 5 अगस्त को भूमि पूजन के बाद पीएम मोदी चांदी की ईंट से मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास करेंगे। यह चांदी की ईंट अयोध्या पहुंच गई है।

इस खास मौके पर भगवान राम के बाल स्वरूप रामलला और उनके तीन भाई, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न सहित हनुमान जी को भी नई पोशाक पहनाई जाएगी। भूमि पूजन के दिन रामलला नवरत्न जड़ित पोशाक पहनेंगे। इनकी सिलाई का काम तेजी से चल रहा है। रामलला को हर दिन अलग-अलग रंग के कपड़े पहनाए जाते हैं। रामलला को सोमवार के दिन सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरे, गुरुवार को पीले, शुक्रवार को क्रीम, शनिवार को नीले और रविवार को गुलाबी रंग के वस्त्र धारण कराए जाते हैं। पांच अगस्त को बुधवार का दिन पड़ रहा है। ऐसे में रामलला को हरे रंग का वस्त्र पहनाया जाएगा।

कई पीढ़ियों से रामलला के वस्त्रों की सिलाई करने वाले टेलर भागवत प्रसाद और शंकर ने कहा कि, प्रधानमंत्री बहुत ही शुभ दिन अयोध्या आ रहे हैं। टेलर भागवत प्रसाद कहते हैं कि प्रधानमंत्री बहुत ही शुभ दिन अयोध्या आ रहे हैं। यह दिन इतने लंबे इंतजार के बाद आया है। हमारे जन्म से पहले ही मंदिर के लिए संघर्ष शुरू हो गया था। पांच अगस्त को भगवान राम हरे रंग के मखमली वस्त्र पहनेंगे। जिस पर लाल और पीले रंग का बॉर्डर होगा। प्रमोद वन बड़ी कुटिया में बाबू लाल टेलर्स के नाम से शंकर लाल की दुकान है।

शंकर लाल का परिवार चार पीढ़ियों से रामलला के लिए वस्त्र की सिलाई करता आ रहा है। उन्होंने और उनके परिवार ने वह दौर भी देखा है जब रामलला ताला बंद मंदिर में थे। लंबे संघर्ष के बाद ताला खुला तो भगवान टाट में पहुंचे। अब पांच अगस्त से भगवान राम के लिए महल बनने का काम शुरू होगा तो यह पल भी शंकर लाल के लिए खास होगा। उन्होंने बताया कि भगवान राम और उनके भाइयों के लिए वस्त्र सिले जा रहे हैं। भागवत प्रसाद कहते हैं कि जीवन के सबसे सौभाग्यशाली समय है कि जिनके वस्त्र हमारे परिवार 1985 से सिलता आ रहा है, आज उन आराध्य प्रभु का मंदिर बनने जा रहा है।

रामादल के अध्यक्ष पंडित कल्किराम द्वारा ये वस्त्र तैयार कराए जा रहे हैं। जिसे वे रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को सौंपेंगे। पंडित कल्किराम कहते हैं कि नवरत्नों से जुड़ी पोशाक को ऐसा बनाया जाएगा जो अब तक के इतिहास में कभी न बनी हो। बताया कि नवरत्नों की पोशाक के पीछे नवग्रहों का भी संयोग है, यह नवरत्न नवग्रहों के द्योतक हैं, भूमि पूजन के सुअवसर पर यह वस्त्र रामलला पहनेंगे तो सारी चीजें अनुकूल हो जाएंगी। पंडित कल्किराम द्वारा हर विशेष अवसर पर रामलला को पोशाक भेंट की जाती है। वह अब हर महीने चार बार रामलला को पोशाक भेंट करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका