न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राम मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को होगा भूमि पूजन, पीएम मोदी हो सकते है शामिल!

राम मंदिर निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू हो सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक अगस्त महीने की 5 तारीख को भूमि पूजन का कार्य होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Jul 2020 3:07:17

राम मंदिर निर्माण के लिए 5 अगस्त को होगा भूमि पूजन, पीएम मोदी हो सकते है शामिल!

राम मंदिर निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू हो सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक अगस्त महीने की 5 तारीख को भूमि पूजन का कार्य होगा। ऐसे में खबर है कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी भी आ सकते है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने बताया था कि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास ने प्रधानमंत्री को एक पत्र भेजकर आधारशिला रखने के मौके पर राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए उन्हें आमंत्रित किया है। हालांकि प्रधानमंत्री की उपस्थिति को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली है।

महंत कमल नयन दास ने पहले ही बताया था कि ट्रस्ट सावन मास के दौरान ही राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कराना चाहता है। हालांकि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण शुरू करने की प्रकिया कब शुरू होगी ये तय नहीं है। इस बारे में निर्णय लेने के लिए शनिवार को दोपहर तीन बजे अयोध्या सर्किट हाउस में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा भी रहेंगे। राममंदिर ट्रस्ट की बैठक उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 18 जुलाई को तय की गई थी। इस बैठक में जमीन के समतल होने के बाद परियोजना के विभिन्न चरणों पर चर्चा होगी। यह ट्रस्ट अयोध्या में राममंदिर निर्माण के काम की देखरेख के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत गठित किया गया है। इस ट्रस्ट के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास हैं। प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, केंद्रीय अतिरिक्त गृह सचिव ज्ञानेश कुमार और उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी समेत कई अन्य इसके सदस्य हैं। बैठक के एजेंडा को लेकर कहा जा रहा है कि मंदिर के पिलरों की नींव रखने का मुद्दा बैठक में उठाया जा सकता है।

ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने पहुंचे सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा- 'पीएम के द्वारा अगर मंदिर के गर्भगृह का पूजन और मंदिर निर्माण का शुभारंभ होता है तो यह सबसे अच्छा है। शिलापूजन सिंहद्वार के शिलान्यास के साथ हो चुका है। अब गर्भगृह का पूजन होना है। कोरोना को देखते हुए ट्रस्ट ने इसके भूमिपूजन कार्यक्रम को टाल दिया था। देश के सामने जो संकट है सबसे पहले उसका मुकाबला करना है। चौपाल ने कहा कि राम मंदिर के साथ राष्ट्र मंदिर भी बनेगा, जिसका शुभारंभ मोदी करेंगे।'

नृपेंद्र मिश्रा 16 जुलाई से ही अयोध्या में हैं। उनके साथ बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक और राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सुरक्षा सलाहकार के के शर्मा भी पहुंचे थे। साथ ही बड़े इंजीनियरों का एक दल भी अयोध्या में मौजूद है, जो मंदिर निर्माण की बारीकियों पर नजर बनाए हुए हैं। राम मंदिर का मॉडल तैयार करने वाले चंद्रकांत सोमपुरा के अलावा उनके बेटे निखिल सोमपुरा भी अयोध्या पहुंचे हैं जो आज (18 जुलाई) की मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।

मंदिर निर्माण की तारीख को लेकर लगातार अटकलें चल रही हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आज की इस बैठक में मंदिर निर्माण शुरू करने की तारीख पर मुहर लग सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें