न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राम मंदिर निर्माण के लिए देना चाहते है दान तो ये नियम जानना बेहद जरुरी, होगा फायदा

मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनाया गया था और इसी ट्रस्ट के जरिए सारे दान लिए जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Aug 2020 9:30:06

राम मंदिर निर्माण के लिए देना चाहते है दान तो ये नियम जानना बेहद जरुरी, होगा फायदा

जिसका पल का पिछले 5 शताब्दियों से पूरा देश इंतजार कर रहा था वे समय आज आ गया है। रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की आज नींव रखी जा रही है। बता दे, 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने रामलला के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके ठीक नौ महीने बाद अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमिपूजन होने जा रहा है। आज दोपहर 12:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की नींव रखेंगे। ऐसे में मंदिर निर्माण में आर्थिक मदद करने वालों के लिए खुशखबरी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में दान देने वालों को इनकम टैक्स में छूट मिलेगी। ये छूट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में दान देने पर ही मिलेगी।

बता दें कि मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनाया गया था और इसी ट्रस्ट के जरिए सारे दान लिए जा रहे हैं। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए सरकार ने इसमें किए डोनेशन (Donation) पर टैक्स छूट दी है। इस ट्रस्ट में दान करने वाले को 50% की सीमा तक डिडक्शन दिया है। ट्रस्ट की आय को पहले से ही इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 11 और 12 के तहत छूट दी गई है। यह छूट दूसरे अधिसूचित किए गए धार्मिक ट्रस्टों की तरह ही है।

ram janmabhoomi,ram mandir,income tax,ayodhya

दान देने वाले व्यक्ति को रसीद कटवाना जरुरी है। इस रसीद में ट्रस्ट का नाम, पता, पैन, दान देने वाले का नाम और दान की राशि का ब्योरा होना चाहिए। वित्त मंत्रालय की ओर से ये छूट आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80G के तहत दी जाएगी।

इस नियम में कोई भी शख्स, एचयूएफ या कंपनी किसी फंड या चैरिटेबल संस्था को दिए गए दान पर टैक्स छूट ले सकता है। हालांकि, दान करने में तय शर्तों का ध्यान रखना होगा। यह योगदान चेक या कैश के माध्यम से किया जा सकता है।

बढ़ चढ़कर लोग कर रहे है दान

आपको बता दे, भूमि पूजन से पहले ही रामलला अरबपति बन गए है। देश दुनिया के राम भक्त लगतार ट्रस्ट के बैंक अकाउंट में अपनी क्षमता के मुताबिक दान कर रहे हैं। अयोध्या के भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के मुताबिक उम्मीद के मुताबिक 5 अगस्त से पहले ही रामलला के खाते में रामभक्तों की ओर से लगातार आ रहे दान की वजह से अब वे अरबपति हो गए हैं। इतना ही नहीं हजारों की संख्या में लोग बैंक से दान करने की प्रक्रिया के बारे में पूछताछ भी कर रहे हैं। दान करने वालों की संख्या लाखों में हैं। फ़रवरी में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन के बाद मंदिर निर्माण के लिए एसबीआई में खाता खोला गया था। हालांकि, इसके बाद ही देश में कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन लगा दिया गया। इसके बावजूद रामभक्तों ने इस दौरान साढ़े चार करोड़ रुपए की धनराशी दान स्वरूप जमा करा दी। इस बीच, जब राम मंदिर भूमि पूजन की तारीख तय हुई तो इसमें और इजाफा हुआ। रामलाला के खाते में इस तिथि के ऐलान से पहले 20 करोड़ रुपए जमा थे।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष महंत गोविंद देव गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कई लोगों ने करोड़ों में दान दिया है। इनमे रामकथा वाचक संत मुरारी बापू के आह्वान पर उनके अनुयायियों ने चार दिन में 18 करोड़ की धनराशि एकत्र की है। इसमें भारत में निवास कर रहे श्रद्धालुओं ने 11 करोड़ का दान किया है जो कि मंगलवार को रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में हस्तान्तरित हो गया। बाकी के 7 करोड़ विदेशी मुद्रा के लिए पंजीकरण के बाद आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक लाख तक का दान ऑनलाइन सीधे खाते में आ रहा है। एक लाख राशि का दान करने वालों की संख्या बहुत बड़ी है, जबकि इससे नीचे की राशि दान करने वालों की संख्या अनगिनत है।

दानदाताओं में 60% लोग युवा

बैंक सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक दानदाताओं में 60% लोग युवा और कम उम्र वर्ग से हैं, क्योंकि हजारों लोग 1101 रुपये, 501 रुपये, यहां तक कि 101 रुपये तक दान कर रहे हैं। इसके अलावा इसके नीचे की भी धनराशी दान स्वरूप मिल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल