न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्मृति ईरानी से छिना सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, राज्यवर्धन राठौर को मिली जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल किया। फेरबदल में सरकार ने सूचना एवं प्रसारण के राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को स्वतंत्र प्रभार दे कर उन्हें इस मंत्रालय की पूरी जिम्मेदारी सौंप दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 May 2018 8:43:33

स्मृति ईरानी से छिना सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, राज्यवर्धन राठौर को मिली जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल किया। फेरबदल में सरकार ने सूचना एवं प्रसारण के राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को स्वतंत्र प्रभार दे कर उन्हें इस मंत्रालय की पूरी जिम्मेदारी सौंप दी है। स्मृति ईरानी से सूचना प्रसारण मंत्रालय छिन गया है और उनके पास अब सिर्फ़ टेक्सटाइल मंत्रालय रह गया है।

इसके साथ ही सोमवार को सरकार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी देने का भी फैसला किया है। गौरतलब है कि अरुण जेटली का सोमवार को ही एम्‍स में किडनी ट्रांसप्‍लांट हुआ है और फिलहाल हो वो स्‍वास्‍थ्‍य लाभ ले रहे हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक अगर कर्नाटक में भाजपा-जेडी (एस) गठबंधन की सरकार बनती है तो मंत्रिमंडल के छोटे फेरबदल की संभावना हो सकती है। जेटली काअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किडनी ट्रांस्प्लांट का सफल ऑपरेशन किया गया है। उन्हें पूरी तरह ठीक होने में वक्त लगेगा।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी दिए जाने को राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। राठौड़ राजस्थान के ठाकुर हैं। माना जा रहा है कि पद्मावत फिल्म विवाद से नाराज राजस्थान के ठाकुरों को साधने केमकसद से राठौड़ को केंद्र में ठाकुरों के चेहरे केतौर पर उभारने की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि पद्मावत विवाद के बाद राजस्थान में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा हार गई थी। राठौड़ को यह जिम्मेदारी देने की दूसरी वजह उनका म़ृदुभाषी और वाकपटु होना माना जा रहा है। अगले साल चुनाव के मद्देनजर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अहम रोल है।

सूत्रों के मुताबिक दरअसल इस कवायद में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को सामने लाने की कोशिश थी। लेकिन राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की विटो की वजह से केंद्रीय नेतृत्व ऐसा नहीं कर पाई।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सितंबर 2017 में केंद्रीय मंत्रालय में फेरबदल कर नए चेहरों को मंत्रालयों की कमान सौंपी गई थी। इस फेरबदल में निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय दिया गया था, वहीं लंबे समय से इस्तीफे की पेशकश के बाद सुर्खियों में रहे सुरेश प्रभु को वाणिज्य मंत्रालय सौंपा गया था, जबकि रेल मंत्रालय पीयूष गोयल को दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता