न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात / राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

राज्यसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और वोटिंग से पहले कांग्रेस को झटका लगा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Jun 2020 2:18:32

गुजरात / राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

राज्यसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और वोटिंग से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। गुजरात कांग्रेस के दो विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले मार्च में गुजरात कांग्रेस के पांच विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या 68 हो गई थी।

खबर है कि करजन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अक्षय पटेल और जीतू चौधरी ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गांधीनगर में गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए गुजरात विधानसभा के स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा, 'मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वे अब विधायक नहीं हैं।' पटेल जहां वडोदरा की करजन सीट से विधायक थे वहीं चौधरी वलसाड की कापराडा सीट से चुनाव जीते थे।

एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं दो विधायकों के इस्तीफे की पुष्टि कर सकता हूं। तीसरे विधायक के बारे में हम पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें इसकी उम्मीद थी। यह गुजरात है। अगर वे (बीजेपी) अन्य राज्यों में इस तरह का काम कर सकती है, तो गुजरात उनका घरेलू मैदान है।

वहीं, गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष राजीव सातव ने कहा कि भारत अपने स्वतंत्र इतिहास के सबसे बड़े स्वास्थ्य, आर्थिक और मानवीय संकटों के बीच है। इसके बावजूद बीजेपी राज्यसभा चुनावों के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त में अपनी सारी ऊर्जा लगाए हुए है। इससे गुजरात के लोगों का नुकसान हो सकता है।

इससे पहले कांग्रेस को मार्च में झटका लगा था, जब उसके 5 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उसकी संख्या 68 हो गई थी। ताजा घटनाक्रम के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या अब 66 हो गई है। 182 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 103 विधायक और विपक्षी कांग्रेस के पास अब 66 विधायक हैं ऐसे में चार में से दो राज्यसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के दावे पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका