न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने जेल में की सूइसाइड की कोशिश, पिछले 29 साल से काट रही सजा

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उसने पिछली रात जेल में खुदकुशी करने की कोशिश की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Jul 2020 11:28:16

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने जेल में  की सूइसाइड की कोशिश, पिछले 29 साल से काट रही सजा

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उसने पिछली रात जेल में खुदकुशी करने की कोशिश की। नलिनी वेल्लोर जेल में बंद है जहां उसने कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस बारे में नलिनी के वकील पुगलेंती ने जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि जेल में झगड़े के बाद उसने खुदकुशी की कोशिश की। इससे जेल में हड़कंप मच गया। बता दें कि नलिनी तमिलनाडु के वेल्लोर जेल में सजा काट रही हैं।

राजीव की हत्या की दोषी नलिनी जेल में पिछले 29 साल से बंद है। वह दुनिया में सबसे ज्यादा लंबे वक्त तक कैद काट रही महिला है। वह एलटीटीई के लिए काम करने वाले मुरुगन श्रीहरण की करीबी सहयोगी थी। दोनों ने शादी कर ली थी। जब नलिनी को गिरफ्तार किया गया तब वह दो महीने की गर्भवती थी। जेल में ही उसने एक बेटी को जन्म दिया। वहीं लड़की अरिथ्रा अब लंदन में डॉक्टर है। चेन्नै में जन्मी नलिनी ने अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई की थी और श्रीहरण के उसकी जिंदगी में आने से पहले एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी।

नलिनी के वकील पुगलेंती का कहना है कि नलिनी के साथ ऐसा पहली बार हुआ जब उसने खुदकुशी करने की कोशिश की। वकील ने बताया कि जेल में नलिनी और एक कैदी के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ था। नलिनी का जिससे झगड़ा हुआ था, वह भी उम्र कैद की सजा में बंद है। उस कैदी ने झगड़े की शिकायत जेलर से की जिसके बाद नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। वकील ने कहा कि नलिनी ने ऐसी कोशिश पहले कभी नहीं की, इसलिए इसकी असली वजह जानने की कोशिश हो रही है। पुगलेंती ने कहा कि नलिनी का पति मुरुगन भी राजीव गांधी हत्याकांड में जेल में बंद है। उसने आग्रह किया है कि नलिनी को वेल्लोर जेल से पुझल जेल में शिफ्ट कर दिया जाए। वकील पुगलेंती ने कहा कि मुरुगन की इस मांग को कोर्ट में उठाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत