न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजनीति में उतरेंगे रजनीकांत, 31 दिसंबर को अपनी पार्टी का करेंगे ऐलान

सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा कि वह 31 दिसंबर को अपनी बहुप्रतीक्षित राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे और वर्षों से चल रही अटकलों को समाप्त करते हुए इसे जनवरी में लॉन्च करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 03 Dec 2020 3:30:49

राजनीति में उतरेंगे रजनीकांत, 31 दिसंबर को अपनी पार्टी का करेंगे ऐलान

सुपरस्‍टार रजनीकांत (Rajinikanth) अब राजनीतिक सफर शुरू करने वाले हैं। सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा कि वह 31 दिसंबर को अपनी बहुप्रतीक्षित राजनीतिक पार्टी की घोषणा करेंगे और वर्षों से चल रही अटकलों को समाप्त करते हुए इसे जनवरी में लॉन्च करेंगे। बता दें कि उनकी ओर से राजनीति में एंट्री लेने का निर्णय उनके द्वारा काफी विचार-विमर्श के बाद सामने आया है। रजनीकांत का यह फैसला इसलिए भी काफी महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि तमिलनाडु में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं। वह यह चुनाव भी लड़ सकते हैं।

इससे पहले सुपरस्‍टार रजनीकांत ने 30 नवंबर को खुद के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu elections) लड़ने और राजनीतिक पार्टी बनाने संबंधी संकेत दिए थे। उन्‍होंने अपने ऑफिस के अफसरों संग बैठक में उनसे पूछा था कि क्‍या हम जनवरी 2021 में राजनीतिक दल बना सकते हैं? क्‍या आप तैयार हैं? रजनीकांत का यह रिएक्‍शन तब आया था जब मीटिंग में उनसे अफसरों ने 2021 में चुनाव लड़ने का आग्रह किया था।

रजनीकांत ने कहा कि चुनाव के बाद वह ऐसी सरकार बनाएंगे, जो जाति, धर्म और सम्प्रदाय से ऊपर उठकर काम करेगी। उन्होंने कहा कि वह अपनी सरकार बनाकर राज्य की राजनीतिक तस्वीर को पूरी तरह से बदल देंगे। उनकी सरकार सबकी बेहतरी के लिए काम करेगी। रजनीकांत ने कहा कि वह जो वादा करते हैं, उससे कभी भी नहीं मुकरते। राज्य में राजनीतिक बदलाव जरूरी है, यह वक्त की मांग है, अगर यह अभी नहीं होता है तो फिर कभी नहीं होगा। इस बदलाव के लिए मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे मेरे साथ आएं, हम मिलकर राज्य की राजनीति को बदलकर रख देंगे।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में रजनीकांत ने कहा था, 'जिला प्रमुख संतोषजनक काम नहीं कर रहे हैं। अगर आप कठिन परिश्रम करेंगे तभी हम अगले स्‍तर तक जा सकते हैं। पार्टी की शुरुआत करने का निर्णय मैं लूंगा।'

रजनीकांत ने पिछले साल एक्टर कमल हासन के साथ गठबंधन करने की बात कही थी। तब रजनीकांत ने कहा था कि राज्य की जनता के हितों को देखते हुए यदि कमल हासन के साथ गठबंधन करने की स्थिति बनती है, तो वे जरूर एक-दूसरे के साथ आएंगे।

ज्ञात हो, हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु का दौरा किया था। इसके बाद वहां की राजनीति में चुनाव को लेकर सभी दलों में सक्रियता बढ़ गई। ऐसे में अब रजनीकांत का पार्टी को लेकर एक बड़ा एलान इस बात की गवाही है कि वे चुनावी जंग में मैदान में उतरने का मन बना लिए हैं। बता दें कि अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में रजनीकांत की राजनीति में एंट्री को लेकर संशय लगभग खत्म हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत