न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु में राजनीतिक बदलाव के लिए रजनीकांत ने वेबसाइट शुरू की

सुपरस्टार रजनीकांत ने सोमवार को एक वेबसाइट और एप लॉन्च किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Jan 2018 7:12:40

तमिलनाडु में राजनीतिक बदलाव के लिए रजनीकांत ने वेबसाइट शुरू की

सुपरस्टार रजनीकांत ने सोमवार को एक वेबसाइट (https://www.rajinimandram.org)और एप लॉन्च किया और लोगों से अपने अभियान में जुड़ने की अपील की ताकि तमिलनाडु में एक राजनीतिक बदलाव लाया जा सके। रजनीकांत ने रविवार को राजनीति में कदम रखने की घोषणा कर राजनीतिक हल्कों में सनसनी फैला दी है। जहां स्थापित राजनीतिक दल अवसरों की राजनीति करते दिखाई देते हैं, वहीं रजनीकांत ने वीडियो अपलोड कर नए साल की बधाई दी और राजनीति में उनके आगमन पर समर्थन देने के लिए शुक्रिया किया।

रजनीकांत ने कहा, "मैंने एक वेब पेज बनाया है, जहां मेरे पंजीकृत प्रशंसकों के संगठन के सदस्य और गैर पंजीकृत संगठनों के सदस्य व लोग, जो तमिलनाडु की राजनीति में एक अच्छा बदलाव चाहते हैं, वे अपना नाम और पहचान पत्र के साथ हमसे संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।"

उन्होंने वीडियो में कहा, "चलो तमिलनाडु में एक अच्छा बदलाव लाएं। तमिलनाडु की जनता और तमिलनाडु की जय हो।" वीडियो में उनका प्रसिद्ध हुआ लोगो दिखाई दिया, जिसे सच्चाई, श्रम, उत्कर्ष जैसे शब्दों के साथ उनकी फिल्म 'बाबा' में दिखाया गया था।

रजनीतिक दलों पर लोगों को लूटने का आरोप लगाते हुए रजनीकांत ने रविवार को कहा था कि वह आध्यात्मिक राजनीति के लिए नई पार्टी का गठन करेंगे और उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने का संकल्प लिया।

कई सालों से लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगाते हुए टिकट कंडक्टर से तमिल सिनेमा के दिल की धड़कन बने 68 वर्षीय रजनीकांत ने अपने उत्साहित समर्थकों को बताया कि यह फैसला वक्त की मजबूरी है।

देश की राजनीति को बेहद गलत करार देते हुए रजनीकांत ने कहा, "लोकतंत्र की आड़ में राजनीतिक दल अपने ही लोगों को लूट रहे हैं। क्या यह प्रणाली है।" उन्होंने कहा कि बदलाव की जरूरत है।

इस बीच अन्नाद्रमुक के पूर्व सांसद के. सी. पलनीस्वामी ने दावा किया कि रजनीकांत की घोषणा से उनकी पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत