दिल्ली के राजीव चौक पर एक ऐसा हादसा हुआ जिसने सबके कदम राजीव चौक पर ही रोक दिए और सबकी आँखे चौक पर लगे LED पर टिकी रही|
Posts by : Tripti |
Updated on: Mon, 17 Apr 2017 1:13:34
राजीव चौक पर 9 अप्रैल को एक हैरत अंगेज कारनामा हुआ| दिल्ली के राजीव चौक पर एक ऐसा हादसा हुआ जिसने सबके कदम राजीव चौक पर ही रोक दिए और सबकी आँखे चौक पर लगे LED पर टिकी रही| ये हादसा था दिल्ली के राजीव चौक पर एक पोर्न वीडियो का अचानक चल जाना| दिल्ली मेट्रो राजीव चौक पर ये वीडियो चलते ही लोग सकते में आ गए सबको समझ नहीं आया अचानक ये क्या हो गया| ये पोर्न वीडियो लगभग 10 मिनट तक चला, जब यात्रियों ने इस घटना की सूचना दिल्ली मेट्रो रेल निगम को दी तब जाकर इस वीडियो को बंद किया गया|
घटना के समय वहां मौजूद दर्शकों ने इस पोर्न क्लिप को अपने अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया| दिल्ली मेट्रो रेल निगम से पूछे जाने पर उन्होंने इस मामले से साफ़ इंकार कर दिया और कहा की ये LED अभी नया ही लगा है और एक निजी ठेकेदार द्वारा इसका परीक्षण किया जाता है| DMRC के प्रवक्ता अनुज दयाल के अनुसार उन्हें इस क्लिप की कोई जानकारी नहीं थी| DMRC के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही गुनेहगार का पता लगाया जाएगा और उसे कठोर दंड दिया जाएगा|