न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM योगी की आतंकी मसूद अजहर को खुली चेतावनी: राम मंदिर पर धमकी दी तो भारत का अगला सर्जिकल स्ट्राइक उसी के ऊपर

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावी रैली के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अयोध्या में राम मंदिर (Ram Temple) को लेकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर ( Masood Azhar) को चेतावनी दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Dec 2018 9:57:39

CM योगी की आतंकी मसूद अजहर को खुली चेतावनी: राम मंदिर पर धमकी दी तो भारत का अगला सर्जिकल स्ट्राइक उसी के ऊपर

राजस्थान में 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2018) के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावी रैली के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अयोध्या में राम मंदिर (Ram Temple) को लेकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर ( Masood Azhar) को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा अगर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में उसने धमकी दी तो भारत का अगला सर्जिकल स्ट्राइक उसी के ऊपर होगा।

दरहसल, भारत में राम मंदिर मुद्दे पर बहस और सियासी बयानबाजी के बीच आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने बाबरी मस्जिद को लेकर 9 मिनट का ऑडियो जारी किया था जिसमे भारत को धमकी देते हुए कहा था कि बाबरी मस्जिद की जगह अगर अयोध्या में राम मंदिर बना तो दिल्ली से लेकर काबुल तक तबाही मचेगी। उसने कहा कि हम लोग पूरी तरह से तबाही फैलाने करने के लिए तैयार हैं। मसूद ने दावा किया कि काबुल और जलालाबाद में भारतीय संस्थानों को निशाना बनाया गया था। अजहर ने ऑडियो में कहा कि हमारी बाबरी मस्जिद को गिराकर वहां अस्थाई मंदिर बनाया गया है, वहां हिंदू लोग त्रिशूल के साथ इकट्ठे हो रहे हैं। मुसलमान लोगों को डराया जा रहा है, एक बार फिर हमें बाबरी मस्जिद बुला रही है। ऑडियो में जैश सरगना मसूद अजहर बोल रहा है, 'अगर बाबरी मस्जिद वाले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ, तो मेरे लड़ाके दिल्ली से लेकर काबुल तक धमाके से तबाही मचा देंगे।'

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए 46 वर्षीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के मंच से राम मंदिर निर्माण पर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने कहा कि यदि मसूद अजहर राम मंदिर पर हमें धमकाता है तो अगले सर्जिकल स्ट्राइक में उसके जैसे आतंकवादी समाप्त हो जाएंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक विजयनगर में योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि यहां तक कि उसका मास्टर यानी आका भी उस नहीं बचा पाएगा। दरअसल, अयोध्या में 1578 में मुगल सम्राट बाबर द्वारा निर्मित बाबरी मस्जिद 6 दिसंबर 1992 को हिंदू कार्यकर्ताओं के एक समूह ने कथित रूप से ढहा दिया था और दावा किया था कि मस्जिद का निर्माण राम मंदिर को ध्वस्त करने के बाद किया गया था जो मूल रूप से वहां खड़ा था। तब से, इस मुद्दे को हल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही। राजस्थान में विधानसभा का चुनाव प्रचार बुधवार शाम पांच बजे थम जाएगा। राज्य के 199 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सात दिसम्बर को मतदान होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?