न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर / केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत कोरोना संक्रमित, स्वयं ट्वीट कर दी जानकारी

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत कोरोना संक्रमित हो गए है। शेखावत ने गुरुवार दोपहर स्वयं ट्वीट कर जानकारी दी। उसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Aug 2020 2:32:41

जोधपुर / केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री  गजेन्द्र सिंह  शेखावत कोरोना संक्रमित, स्वयं ट्वीट कर दी जानकारी

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत कोरोना संक्रमित हो गए है। शेखावत ने गुरुवार दोपहर स्वयं ट्वीट कर जानकारी दी। उसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केन्द्रीय मंत्री व जोधपुर के सांसद शेखावत इस समय दिल्ली में है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि अस्वस्थता के कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि गत दिनों में मेरे संपर्क में जो लोग आए हैं वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं। आप सभी स्वस्थ रहें और अपना ध्यान रखें। जोधपुर के निवर्तमान महापौर घनश्याम ओझा, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई व शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी भी कोरोना संक्रमित पाए गए और इन सभी को एम्स में इलाज चल रहा है। अब इस सूची में शेखावत का नाम भी शामिल हो गया। नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल भी पॉजिटिव पाए गए थे। अब वे ठीक होकर अपने घर पहुंच चुके है।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी कल कोरोना पॉजिटिव आए थे। जोशी ने दो दिन पूर्व शेखावत के साथ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी शेखावत व जोशी के साथ कुछ कार्यक्रमों में भागीदारी निभाई थी।

मारवाड़ में भाजपा के नेता लगातार करोना की चपेट में आ रहे है। सबसे पहले बाड़मेर-जैसलमेर सांसद व केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी संक्रमित पाए गए। उनका एम्स जोधपुर में इलाज चला। अब उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है और वे होम आइसोलेट है।

हाल ही जोधपुर यात्रा के दौरान शेखावत कई लोगों के संपर्क में आए थे। उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग उनके साथ में रहे। अब इन सभी में घबराहट का माहौल है। इनमें से अधिकांश होम आइसोलेट हो चुके है और अपनी जांच करवाने में जुटे है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत