न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / मड बाथ और शंख बजाकर कोरोना को हराने का दावा करने वाले टोंक सांसद जौनपुरिया संक्रमित

राजस्थान के कई नेता अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसी बीच खबर यह है कि राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Sep 2020 10:00:36

राजस्थान / मड बाथ और  शंख बजाकर कोरोना को हराने का दावा करने वाले टोंक सांसद जौनपुरिया संक्रमित

राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। सोमवार को 1730 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 104138 पहुंच गया। वहीं, 14 लोगों की मौत भी हुई। इसके साथ ही मौत का कुल आंकड़ा 1 हजार 250 पहुंच गया। वहीं, राजस्थान के कई नेता अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसी बीच खबर यह है कि राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जौनपुरिया संसद का मानसून सत्र शुरू होने पर वहां पहुंचे थे। संसद में सत्र शुरू होने से पहले सभी सांसदों का कोरोना टेस्ट करवाया गया था, जिसमें सुखबीर सिंह जौनपुरिया सहित 30 सांसदों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

वीडियो बनाकर किया था कोरोना को दूर करने का दावा

आपको बता दें कि कुछ समय पहले सुखबीर सिंह जौनपुरिया का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो कीचड़ में बैठकर शंख बजा रहे थे। साथ ही दावा कर रहे हैं कि इससे इम्यूनिटी बढ़ने के साथ कोरोना आपसे दूर रहेगा। बता दे, जौनपुरिया अपने वीडियो को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। कीचड़ में नहाने के वीडियो से पहले भी अग्नि योग का वीडियो सामने आया था, जिसमें सासंद जौनपुरिया आग के बीच में बैठकर योग करते दिखाई दिए थे। बताया जाता है कि जौनपुरिया योग से काफी प्रभावित है और नए प्रयोग करते हैं।

जयपुर में सबसे ज्यादा मौतें


राजस्थान में कोरोना से अब तक 1250 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 296 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 119, कोटा में 89, बीकानेर में 90, भरतपुर में 73, अजमेर में 84, पाली में 48, नागौर में 44, उदयपुर में 34, धौलपुर में 23 और सिरोही में 15 मरीजों की जान गई है। वहीं, अलवर में 31, सीकर में 25, बाड़मेर में 23, ​राजसमंद में 18, सवाई माधोपुर में 16, भीलवाड़ा में 15, बारां में 13, डूंगरपुर में 12, गंगानगर में 8, जालौर में 13, ​करौली में 8, टोंक में 13, चित्तौड़गढ़ में 10, दौसा में 8, झुंझुनूं​ में 6 और प्रतापगढ़ में 7, चूरू में 7, बांसवाड़ा में 7, सिरोही में 12, झालावाड़ में 9, जैसलमेर में 5, बूंदी में 4-4, हनुमानगढ़ में 2 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 39 मरीजों की भी मौत हुई है।

जयपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जोधपुर में हैं। यहां अब तक 15 हजार 300 मरीज मिल चुके हैं। इसके बाद जयपुर में 15 हजार 334, अलवर में 9 हजार 144 केस सामने आए हैं। इसी तरह, अजमेर में 5388, बांसवाड़ा में 908, बारां में 1 हजार 29, बाड़मेर में 2 हजार 505, भरतपुर में 3 हजार 940, भीलवाड़ा में 2 हजार 630, बीकानेर में 5 हजार 313, बूंदी में 986, चित्तौड़गढ़ में 1 हजार 295, चूरू में 1274, दौसा में 703, धौलपुर में 2546, डूंगरपुर में 1 हजार 319, गंगानगर में 952, हनुमानगढ़ में 600, जैसलमेर में 537, जालौर में 1 हजार 515, झालावाड़ में 2 हजार 111, झुंझुनूं में 1 हजार 276, करौली में 704, कोटा में 7 हजार 666, नागौर में 2 हजार 893, पाली में 4 हजार 635, प्रतापगढ़ में 622, राजसमंद में 1 हजार 482, सवाई माधोपुर में 707, सीकर में 3 हजार 210, सिरोही में 1 हजार 551, टोंक में 840, उदयपुर में 2 हजार 888 केस सामने आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका