न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पति कागज फाड़ देता, दीवार से मिटा देता, इसलिए पत्नी ने अपनी जांघ पर लिखा सुसाइड नोट, बताई आपबीती

सेमारी थाना क्षेत्र के मल्लाड़ा गांव में 30 साल की रेखा मेघवाल ने जहर खाकर जान दे दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Aug 2020 9:28:55

पति कागज फाड़ देता, दीवार से मिटा देता, इसलिए पत्नी ने अपनी जांघ पर लिखा सुसाइड नोट, बताई आपबीती

सेमारी थाना क्षेत्र के मल्लाड़ा गांव में 30 साल की रेखा मेघवाल ने जहर खाकर जान दे दी। रेखा मेघवाल ने सुसाइड नाेट भी लिखा है लेकिन चौकाने वाली बात ये है कि यह सुसाइड नाेट किसी कागज या दीवार पर नहीं पर नहीं बल्कि रेखा ने अपनी जांघ पर लिखा था. जिसमें महिला ने अपने पति खेमराज से मिली प्रताड़ना का जिक्र किया। वह पति काे सजा दिलाना चाहती थी, इसलिए इस सुसाइड नाेट में भी लिखा कि अगर कागज पर लिखती ताे पति फाड़कर फेंक देता, दीवार पर लिखती ताे मिटा देता, इसलिए ऐसी जगह लिखा, जहां किसी की नजर न पड़े। पुलिस ने अब रेखा के पति खेमराज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार रेखा ने गुरुवार सुबह 7:30 बजे जहर पी लिया था। पति और परिजन उसे सलूंबर हाॅस्पिटल लेकर गए, सुबह करीब 10 बजे माैत हाे गई। सूचना पर सेमारी पुलिस पहुंची। पुलिस ने पीहर पक्ष काे बुलवाने के साथ पूछताछ शुरू की। तब तक पुलिस काे तक अंदाजा नहीं था कि काेई सुसाइड नाेट भी है। पीहर पक्ष के आने पर शाम को पाेस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू हुई। इसी बीच डाॅक्टर की नजर रेखा की जांघ पर लिखी इबारत पर पड़ी।

थानाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतका रेखा मेघवाल के पहले दाे शादी हाे चुकी थी। उसके काेई संतान नहीं थी। तीसरी नाता शादी खेमराज से की थी। खेमराज के पहली पत्नी से चार संतान थी, जिनमें से एक बेटे की शादी हाे चुकी है। सभी साथ रहते थे। रेखा ने जैल पैन से सुसाइड नाेट लिखा। इसके अनुसार खेमराज उसे प्रताड़ित करता था। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दाे दिन पहले खेमराज की पहली पत्नी की बरसी थी। उसने पत्नी का फाेटाे साेशल मीडिया पर डाला था। इस पर भी दाेनाें के बीच झगड़ा हुआ था। दाे दिन से दाेनाें के बीच बाेलचाल बंद थी। अनुमान है कि रेखा ने रात काे सुसाइड नाेट लिखा और सुबह जहर खा निगल लिया।

क्या लिखा सुसाइड नाेट में?

14 लाइन के सुसाइड नाेट में रेखा ने लिखा कि मैं यह दवाई पी रही हूं। पति के राेज-राेज के झगड़ाें से परेशान हाे गई हूं। यह शादी मेरे घर वालाें की रजामंदी के बिना हुई, इसलिए अब उनके पास भी नहीं जा सकती। मेरा पूरा वैवाहिक जीवन खत्म हाे गया। पति बार-बार कहता है कि तेरे जैसी 17 आई और गई, ऐसी 17 और ले आऊंगा। दीवार पर लिखती ताे मिटा देता और कागज पर लिखती ताे फाड़ देता...

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका