न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : आज UAE पहुंच रहा हैं राजस्थान रॉयल्स का यह खिलाड़ी, मध्यक्रम होगा मजबूत

राजस्थान के सामने मध्यक्रम मजबूत ना हो पाने की समस्या सामने आ रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Oct 2020 2:54:08

IPL 2020 : आज UAE पहुंच रहा हैं राजस्थान रॉयल्स का यह खिलाड़ी, मध्यक्रम होगा मजबूत

आज राजस्थान रॉयल्स का बैंगलोर के साथ मैच होने जा रहा हैं। दोनों ही टीम अपनी जीत के लिए आस लगाए बैठी हैं और पूरे जोश के साथ मैदान पर उतरेगी। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी दोनों ने अब तक तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज की है। राजस्थान के सामने मध्यक्रम मजबूत ना हो पाने की समस्या सामने आ रही हैं। उनकी इस समस्या को दूर करने के लिए आज इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण के लिए अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के लिए तैयार हैं। स्टोक्स अपनी कोविड-19 संबंधित प्रक्रिया को तुरंत शुरू करेंगे ताकि वह जल्द से जल्द मैदान में उतर सकें।

सूत्रों ने बताया कि स्टोक्स अपने पिता की बिगड़ती सेहत के कारण आईपीएल के पहले कुछ मैचों में राजस्थान का हिस्सा नहीं बन सके थे, हालांकि अब वह जल्द ही टीम से जुड़ने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह आज रात में यूएई आ रहे हैं और बाकी यूनिट में शामिल होने से पहले उन्हें तुरंत कोविड-19 संबंधित प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।

ब्रिटेन और दुबई में बायो-सिक्योर बबल से आने वाले अंग्रेजी और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को 36 घंटे के लिए क्वारंटीन में रहना पड़ा। जबकि सामान्य नियम के अनुसार खिलाड़ियों को छह दिनों तक क्वारंटीन में रहना पड़ता है, इस दौरान नियमित रूप से उनकी कोरोना जांच की जाती है।

स्टोक्स के यूएई पहुंचने पर राजस्थान रॉयल्स को काफी बढ़वा मिलेगा क्योंकि टीम ने उनके बल्ले और गेंद से योगदान को खासा मिस किया है। राजस्थान ने अब तक खेले गए तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है। वहीं, स्टोक्स की कमी के चलते टीम के मध्यक्रम की कमियां उजागर हुई थीं।

अनुभवी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा और युवा खिलाड़ी रियान पराग स्टोक्स की कमी को पूरा करने में विफल रहे। वास्तव में, स्टोक्स के टीम में शामिल होने से गेंदबाजी का एक विकल्प भी मिलता है और वह गेंद के साथ काफी प्रभावी भी रहते हैं। कप्तान स्टीव स्मिथ को स्टोक्स के टीम में जुड़ने से खासा मदद मिलने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत