न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / वायरल ऑडियो टेप पर सतीश पूनिया बोले- कुर्सी बचाने की चाह कैसी होती है अशोक गहलोत से सीखे

FIR दर्ज होने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कुर्सी का मोह और कुर्सी बचाने की चाह कैसी होती है, ये कोई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सीखे। बड़ा अजीब नजारा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Jul 2020 12:42:08

राजस्थान / वायरल ऑडियो टेप पर सतीश पूनिया बोले- कुर्सी बचाने की चाह कैसी होती है अशोक गहलोत से सीखे

राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार (Ashok Gehlot Government) गिराने को लेकर बागी विधायकों की कोशिश के बीच वायरल हुए ऑडियो टेप को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और भाजपा नेता संजय जैन के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने केस दर्ज किया है। कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी की शिकायत के बाद FIR दर्ज की गई।

FIR दर्ज होने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कुर्सी का मोह और कुर्सी बचाने की चाह कैसी होती है, ये कोई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सीखे। बड़ा अजीब नजारा था। अपना घर टूटता देखकर कोई विक्टरी का साइन बनाए। आपसी लड़ाई का मोहरा भाजपा को बताया जाए। सबसे पहले अपने घर की फिक्र की जानी चाहिए, लेकिन आरोप भाजपा और केंद्र के नेताओं पर। वहीं, आज जो कुछ हुआ उसने राजस्थान की राजनीति को शर्मसार किया है। मुख्यमंत्री निवास फर्जी ऑडियो का केंद्र बन जाए और नेताओं के चरित्र हरण का प्रयास हो रहा है। विधायक ने तो इसे नकारा ही है। वहीं, केंद्र नेताओं को इसमें घसीटने की कोशिश हुई है।

एक तरफ कोरोना के प्रहार ने राजस्थान के लोग परेशान हैं। वहीं, दूसरी तरफ सरकार रिसॉर्ट में बंधक होकर फुटबॉल खेल रही है। ये समय है कि सरकार अपने विवेक से इस बात का आकलन करें। राजस्थान की तमाम गतिविधियां ठप है। संक्रमण बढ़ रहा है। ये पता नहीं लग रहा की सरकार है या नहीं। ऐसी संवैधानिक स्थिति पैदा हो गई है। अगर उन्हें पहले से सब पता था तो तमाम प्रकरण की सीबीआई से जांच करवाए।

व्यक्तिगत निजता पर हमला

उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि सीएम के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा के द्वारा फर्जी ऑडियो जारी करने से ये सिद्द हो गया है कि मुख्यमंत्री की ओर से व्यक्तिगत निजता पर हमला जारी है। साथ ही बड़े स्तर पर फोन टैप कर व उन्हें अपभ्रंश कर जनता में भ्रम फैलाया जा रहा है ये अत्यन्त शर्मनाक कृत्य है।

भंवरलाल शर्मा बोले- ऑडियो फर्जी

भंवरलाल शर्मा ने देर रात जारी किए वीडियो में कहा कि मुख्यमंत्री का ओएसडी लोकेश शर्मा जगह-जगह से विधायकों को दबाव में लेने के लिए फर्जी ऑडियो वायरल करा रहा है। ये फर्जी ऑडियो तैयार करवाया गया है। ये मेरी आवाज नहीं है। न ही मेरी किसी से बात हुई।

कांग्रेस ने की प्रेस वार्ता

बता दे, राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त का ऑडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को फेयरमॉन्ट होटल के बाहर प्रेस वार्ता की। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि दो वायरल ऑडियो में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान की सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं। सुरजेवाला बोले कि वे (भाजपा) 25-35 करोड़ रुपए में विधायकों की निष्ठा खरीदने का प्रयास कर रहे थे। इसमें भाजपा के नेताओं की भूमिका संदेह के घेरे में है। कल शाम और आज तक जो टेप सामने आए हैं, उनसे एक बात साफ है कि भाजपा ने कांग्रेस सरकार को गिराने और विधायकों को खरीदने का प्रयास किया।

सुरजेवाला ने यह भी कहा कि कोरोना से लड़ने की बजाय, भाजपा सत्ता पाने में लगी है। मध्य प्रदेश में भी ऐसा किया गया। पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है, लेकिन वे कांग्रेस की सरकार गिराने के प्रयासों में लगे हैं। जो टेप सामने आए हैं, उसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और भाजपा नेता संजय जैन की बातचीत सामने आई है। पैसा लेकर सरकार गिराने की बात की जा रही है। भंवर लाल और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जा चुका है। इन लोगों को कारण बताओ नोटिस भी दिया गया है।

सुरजेवाला ने यह भी कहा कि टेप की जांच शुरू की जाए। अगर ऐसा लगता है कि केंद्रीय मंत्री जांच को प्रभावित कर सकते हैं तो उनके खिलाफ वॉरंट जारी हो और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। हम चाहते हैं कि इस पूरे मामले में सचिन पायलट सामने आएं और भाजपा को कांग्रेस विधायकों की लिस्ट देने की बात पर सफाई दें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?