न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सचिन पायलट का बीजेपी पर हमला - धर्म को एक ओर रखकर राजनीति करनी चाहिए, सरकार का काम चर्च, गुरुद्वारा और मंदिर बनाना नहीं

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि दोनों सरकारें, धर्म और राजनीति का घालमेल कर रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Nov 2018 9:27:44

सचिन पायलट का बीजेपी पर हमला - धर्म को एक ओर रखकर राजनीति करनी चाहिए, सरकार का काम चर्च, गुरुद्वारा और मंदिर बनाना नहीं

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा कि दोनों सरकारें, धर्म और राजनीति का घालमेल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार साल में कौन क्या खा रहा है और किसकी पूजा कर रहा है, यह ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। राम मंदिर के मुद्दे पर पायलट ने कहा कि उन्हें यह आश्चर्यजनक लग रहा है कि चुनाव के दस दिन पहले लोग धर्म के बारे में बात करना शुरू कर देते हैं। टोंक में कांग्रेस की ओर से मुस्लिम उम्मीदवार खड़ा करने के सवाल पर पायलट ने कहा, 'पीने के पानी, सड़कों और उद्योगों को मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाना चाहिए न कि धर्म के नाम पर बीजेपी के साथ दिक्कत यह है कि उनके पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सरकार हर मुद्दे पर फेल रही है। ऐसे में उनके पास आखिरी मुद्दा, मंदिर, मस्जिद, जाति और भाषा ही बचता है। यह अप्रासंगिक है। लोग धर्म पर नहीं मुद्दों पर चुनाव लड़ते हैं।'

धर्म को एक ओर रखकर राजनीति करनी चाहिए : पायलट ने कहा, 'मैं यह नहीं मानता कि राजनीतिक दलों या सरकारों का काम चर्च, गुरुद्वारा और मंदिर बनाना है। उन्हें धर्म को एक ओर रखकर राजनीति करनी चाहिए, लेकिन जब सबकुछ फेल हो जाता है, जब GST, नोटबंदी, स्टैंड अप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इंडया फेल हो जाए और बेरोजगारी हो और किसानों में गुस्सा हो तो उनके पास जवाब देने के लिए कुछ नहीं होता। इसके बाद वह मंदिर, मस्जिद और बाकी चीजों की बात करने लगते हैं।'

राम मंदिर के मुद्दे पर पायलट ने कहा कि उन्हें यह आश्चर्यजनक लग रहा है कि चुनाव के दस दिन पहले लोग धर्म के बारे में बात करना शुरू कर देते हैं।

बीजेपी के बहकावे में नहीं आएंगे : उन्होंने कहा, "बीजेपी के पास किसानों की आत्महत्या, मॉब लिंचिंग, जातिगत हिंसा और बलात्कारों की बढ़ती संख्या पर कोई जवाब नहीं है और सात दिसंबर को लोग इन मुद्दों पर वोट देंगे और बीजेपी के बहकावे में नहीं आएंगे।"

मॉब लिचिंग की कड़ी निंदा : पायलट ने राज्य में हुई मॉब लिचिंग की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार चाहती तो ऐसी घटनाओं पर शुरुआत में ही रोक लग जाती। अगले महीने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त पायलट का मानना है कि यह चुनाव साल 2019 के लिए रास्ता तैयार करेगा।

असली लड़ाई वसुंधरा राजे और अमित शाह के बीच : अपने और अशोक गहलोत के बीच अप्रत्यक्ष लड़ाई की खबरों को खारिज करते हुए पायलट ने कहा कि असली लड़ाई, वसुंधरा राजे और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बीच है। 75 दिनों तक राज्य की बीजेपी इकाई का कोई अध्यक्ष नहीं था क्योंकि दोनों अपने मनपसंद शख्स को शीर्ष पर नियुक्त करना चाहते थे। 75 दिन बाद एक ऐसा प्रत्याशी आया जिस पर समझौता हो सका। पूरी दुनिया जानती है कि बीजेपी की केंद्रीय इकाई और राजे के बीच दरार है।

पायलट ने आगे कहा कि 'बीजेपी चाहे जितना प्रोपेगैंडा फैला ले वह जनता को बेवकूफ नहीं बना सकती। कांग्रेस ने वास्तव में एक टीम की तरह काम किया और इसी वजह से हमारे पास मजबूत प्रत्याशी हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल