न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK vs RR : टॉस जीतकर धोनी ने लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला, कोरोना से उबरे रितुराज को मिला मौका

कप्तान स्टीव स्मिथ की राजस्थान टीम का यह पहला मैच हैं लेकिन धोनी की टीम पहला मैच जीतकर आई हैं और आज दूसरा मैच हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Sep 2020 7:29:26

CSK vs RR : टॉस जीतकर धोनी ने लिया पहले गेंदबाजी करने का फैसला, कोरोना से उबरे रितुराज को मिला मौका

आज इंडियन प्रीमियर लीग का चौथा मैच हैं जिसमें राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच होने जा रहा हैं। कप्तान स्टीव स्मिथ की राजस्थान टीम का यह पहला मैच हैं लेकिन धोनी की टीम पहला मैच जीतकर आई हैं और आज दूसरा मैच हैं। आज का मैच शारजाह में खेला जा रहा है। सीएसके ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। टीम में विदेशी खिलाड़ी शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सैम करन और लुंगी एनगिडी को मौका मिला। टीम में चोटिल अंबाती रायडू की जगह रितुराज गायकवाड़ को शामिल किया गया। वहीं, रॉयल्स टीम में कप्तान स्टीव स्मिथ समेत टॉम करन, जोफ्रा आर्चर और डेविड मिलर विदेशी खिलाड़ी हैं।

कोरोना को मात देने वाले रितुराज टीम में शामिल

चेन्नई के रितुराज कोरोना को मात देकर टीम में शामिल हुए हैं। हाल ही में उनकी तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। दरअसल, टूर्नामेंट से पहले चेन्नई के रितुराज और दीपक चाहर समेत 13 लोग संक्रमित पाए गए थे। रितुराज को छोड़कर सभी लोग पहले ही ठीक हो चुके थे। दीपक तो इस सीजन का पहला मैच भी खेल चुके हैं।

सिर में चोट के बाद स्मिथ की वापसी

वहीं, रॉयल्स का इस सीजन में यह पहला मैच है। इसमें टीम अपने रेग्युलर कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ उतरी है। इसी महीने स्मिथ प्रैक्टिस के दौरान सिर में बॉल लगने से चोटिल हो गए थे। इस कारण वे इंग्लैंड में वनडे सीरीज भी नहीं खेल सके थे।

बटलर और स्टोक्स मैच में नहीं खेले

राजस्थान रॉयल्स के की-प्लेयर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जोस बटलर पहले मैच में नहीं खेल रहे हैं। बटलर बायो-सिक्योर माहौल से हटकर परिवार के साथ यूएई पहुंचे थे। इस कारण वे 6 दिन क्वारैंटाइन में बिताएंगे। वहीं, स्टोक्स के पिता को ब्रेन कैंसर है। इस कारण वे उनका इलाज कराने के लिए क्राइस्टचर्च में हैं।

दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी

सीएसके में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में केदार जाधव का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7.80 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, राजस्थान में स्मिथ 12.50 करोड़ और संजू सैमसन 8 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती