न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेलेगा राजस्थान रॉयल्स का यह बड़ा खिलाड़ी!

हम बात कर रहे हैं अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Sep 2020 5:14:39

IPL 2020 : शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेलेगा राजस्थान रॉयल्स का यह बड़ा खिलाड़ी!

आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा हैं और इसके लिए बीते रविवार को शेड्यूल भी जारी कर दिया गया था। ऐसे में सभी टीम अपना पृथकवास पूरा कर तैयारी में लगी हैं। लेकिन ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर सामें आई हैं क्योंकि इस टीम का एक बड़ा खिलाड़ी शुरुआती कुछ मैच में साथ नहीं होगा। हम बात कर रहे हैं अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स की। इस समय वे अपने बीमार पिता गेड के साथ न्यूजीलैंड में हैं।

विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे स्टोक्स को मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ी मना जाता है। वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बीच में ही न्यूजीलैंड लौट गए थे जहां उनके पिता और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के कैंसर का इलाज चल रहा है।

news,news in hindi,latest news,ipl in uae,ipl 2020,ipl news,cricket news,rajasthan royals,ben stokes

इस मामले की जानकारी रखने वाले फ्रेंचाइजी के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, 'न्यूजीलैंड में पृथकवास नियमों के अनुसार, स्टोक्स वहां पहुंचने के बाद 14 दिन अकेले रहे। अब वह अपने पिता से मिलेंगे और जाहिर है कि इस मुश्किल समय में वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहेंगे।'

स्टोक्स को रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये की बोली के साथ टीम से जोड़ा था। सूत्र ने कहा, 'उन्होंने अभी पृथकवास (न्यूजीलैंड में) पूरा किया है ऐसे में यह समझा जा सकता है कि वह आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों के लिए टीम के साथ नहीं होंगे। फ्रेंचाइजी अभी उनको फोन भी नहीं करेगी क्योंकि यह अभी उनकी प्राथमिकता नहीं है, उन्हें परिवार के साथ अच्छा समय बिताने दीजिए।’

कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल के आगामी सत्र को यूएई में खेला जाएगा, जिसका आगाज 19 सितंबर से होगा। यह समझा जाता है कि फ्रेंचाइजी को 29 साल के इस खिलाड़ी के उपलब्धता की पुष्टि करने का इंतजार रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका