न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी का राहुल पर तंज- मैंने नहीं किया हिंदुत्व और हिंदू के ज्ञान का दावा, नामदार का ज्ञान उन्हें मुबारक

राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के हिंदुत्व वाले बयान समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Dec 2018 4:54:27

PM मोदी का राहुल पर तंज- मैंने नहीं किया हिंदुत्व और हिंदू के ज्ञान का दावा, नामदार का ज्ञान उन्हें मुबारक

राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के हिंदुत्व वाले बयान समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि आजादी के बाद सरदार पटेल ने गुजरात के सोमनाथ के पुनरुद्धार का बीड़ा उठाया तो उनका सबसे ज्यादा विरोध आपके ही परिवार से बने देश के पहले प्रधानमंत्री ने किया था और आज आप में हमें हिंदुत्व का पाठ पढ़ाने आए हैं।

पीएम मोदी ने कहा हिंदुत्व का ज्ञान देने वाले मेरी जाति पूछते हैं। हिंदुत्व हिमालय से भी ऊंचा और समंदर से भी गहरा है। ऋषि-मुनियों ने भी कभी दावा नहीं किया कि उन्हें हिंदुत्व और हिंदू का पूरा ज्ञान है। मैं ऐसा दावा नहीं कर सकता, नामदार कर सकते हैं। उनका ज्ञान उनको मुबारक। आपको मुबारक कि थोड़ा मनोरंजन मिल जाता है। अभी चुनाव में वो कह रहे हैं कि मोदी को हिंदू का कोई ज्ञान नहीं है। मोदी को ज्ञान है या नहीं, राजस्थान में इसके मुद्दे पे वोट डालना है क्या? राजस्थान की बिजली, पानी, सड़क के लिए वोट चाहिए कि मोदी को हिंदू का ज्ञान है या नहीं उस पर वोट चाहिए?

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही राजस्थान के उदयपुर में एक कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनको हिंदुत्व का ज्ञान नहीं है। राहुल ने कहा, 'हिंदू धर्म का सार क्या है? गीता में क्या गया है? ज्ञान हर जगह है, ज्ञान आपके हर तरफ है। हर कोई जिसमें जान है, उसके पास ज्ञान है। हमारे पीएम कहते हैं कि वह हिंदू हैं, लेकिन हिंदू धर्म का मतलब नहीं समझते हैं। वो किस तरह के हिंदू हैं।' राहुल गांधी के इस बयान के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जयपुर में कहा कि राहुल गांधी के बयान के बाद अब ऐसा लगने लगा है कि जनेऊधारी ब्राह्मण का ज्ञान इतना बढ़ गया है कि हम हिंदू होने का मतलब उनसे सीखेंगे। उन्होंने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वह दिन कभी न आए जब हमें हिंदू होने का मतलब राहुल गांधी से समझना पड़े। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी ने भी जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी यही नहीं रुके, उन्होंने कहा जब सोमनाथ मंदिर का पुनरुद्धार हो गया तो देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की सोमनाथ यात्रा का विरोध आपके ही परिवार के महारथी और पहले प्रधानमंत्री ने किया था। उन्होंने कहा कि देश पर चार पीढ़ियों तक शासन करने वालों को हजारों सालों तक जवाब देना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, जो हिंदुत्व की ध्वजा पताका लेकर आज कल घूम रहे हैं जब आपकी सरकार थी तो कोर्ट में कहा गया था कि भगवान राम का कोई अस्तित्व नही हैं भगवान राम काल्पनिक हैं और मुझसे पूछते हैं कि हिंदुत्व का ज्ञान है या नहीं।

मोदी ने कांग्रेस को झूठ फैलाने वाला स्कूल करार दिया, "झूठ फैलाने में कांग्रेस एक ऐसी यूनिवर्सिटी बन गई है, ऐसा विद्यालय बन गया है जहां प्रवेश करते ही झूठ की पीएचडी का अध्ययन शुरू हो जाता है। जो ज्यादा मार्क लेके झूठ बोलने में पारंगत हो जाता है, उसे नया पद और पदवी दी जाती है।"

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
‘रणछोड़ अखिलेश’ कहकर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, सीएम बनने के बयान पर घेरा
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल