Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘न्याय आपके द्वार-2018‘ : जयपुर जिले में 73 हजार 300 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण : जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन

जयपुर जिले में राजस्व लोक अदालत-न्याय आपके द्वार अभियान के चौथे चरण में सोमवार तक उपखण्ड अधिकारी, सहायक कलक्टर एवं तहसीलदारों के स्तर पर आयोजित शिविरों में 73 हजार 325 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jun 2018 10:19:18

‘न्याय आपके द्वार-2018‘ : जयपुर जिले में 73 हजार 300 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण :  जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन

जयपुर। जयपुर जिले में राजस्व लोक अदालत-न्याय आपके द्वार अभियान के चौथे चरण में सोमवार तक उपखण्ड अधिकारी, सहायक कलक्टर एवं तहसीलदारों के स्तर पर आयोजित शिविरों में 73 हजार 325 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि उपखण्ड अधिकारियाें एवं सहायक कलक्टर स्तर पर आयोजित शिविरों में 5 हजार 977 एवं तहसीलदारों के स्तर पर शिविरों में 67 हजार 348 प्रकरणों का निस्तारण हुआ है।

जिला कलक्टर ने बताया कि जयपुर जिले में तहसीलदारों के स्तर पर आमेर, किशनगढ़ रेनवाल, कोटपूतली, चाकसू, चौमू, जमवारामगढ़, जयपुर, फुलेरा, बस्सी, मौजमाबाद, विराटनगर, शाहपुरा व सांगानेर में मंगलवार को आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविरों में 2 हजार 691 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। इसमें एल.आर.एक्ट 135 के तहत नामान्तकरण के 576, खाता दुरूस्ती के 232, खाता विभाजन के 88 व सीमाज्ञान के 17 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा 525 राजस्व रिकार्ड की नकल प्रदान की गई तथा 1229 अन्य प्रकरणों का निस्तारण किया गया। साथ ही सीमाज्ञान के लिए 18 आवेदन भी प्राप्त किये गये।

जिला कलक्टर ने बताया कि जिले मेें उपखण्ड अधिकारियों एवं सहायक कलक्टर के स्तर पर मंगलवार को चौमू, जमवारामगढ, दूदू, शाहपुरा, सांभर, आमेर, कोटपूतली, बस्सी, सांगानेर, जयपुर, फागी, विराटनगर, शाहपुरा व चाकसू उपखण्ड में आयोजित राजस्व लोक अदालत के शिविरों में 256 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। इनमेेंं एक्ट 53 में आपसी सहमति से विभाजन के 15 तथा एक्ट 88 में खातेदारी अधिकार के 22 प्रकरण निस्तारित करते हुए लोगों को लाभान्वित किया गया। एक्ट 136 के तहत इन्द्राज दुरूस्ती के 70, एक्ट 188 में स्थाई निषेधाज्ञा के 8, इजराय के 63, पत्थरगढ़ी का एक, एक्ट 83, 183 व 212 आर.टी एक्ट के 68 तथा रास्ते संबंधी 2 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें 115 पुराने व 141 नये प्रकरण शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली एयरपोर्ट पर सौरव दास को रोका गया, ऑक्सफोर्ड में व्याख्यान देने लंदन जा रहे थे CJP नेता
दिल्ली एयरपोर्ट पर सौरव दास को रोका गया, ऑक्सफोर्ड में व्याख्यान देने लंदन जा रहे थे CJP नेता
भारतीयों ने अक्टूबर में क्रेडिट कार्ड से जमकर की खरीदारी, SBI और ICICI समेत बैंकों के आंकड़े आए सामने
भारतीयों ने अक्टूबर में क्रेडिट कार्ड से जमकर की खरीदारी, SBI और ICICI समेत बैंकों के आंकड़े आए सामने
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
बिहार के जज को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- न्यायिक अधिकारों का इस्तेमाल करते समय बाहुबली न बनें
पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट से नाम कटने वालों को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल को दिया अहम निर्देश
पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट से नाम कटने वालों को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल को दिया अहम निर्देश
गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 18 साल जेल में रहने के बाद मिली जमानत
गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 18 साल जेल में रहने के बाद मिली जमानत
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों का पीछा करते हुए BSF जवान लापता, बराक नदी में चलाया जा रहा तलाशी अभियान
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों का पीछा करते हुए BSF जवान लापता, बराक नदी में चलाया जा रहा तलाशी अभियान
कार्तिक पूर्णिमा 2026: आज क्यों है स्नान, दान और दीपदान का विशेष महत्व?
कार्तिक पूर्णिमा 2026: आज क्यों है स्नान, दान और दीपदान का विशेष महत्व?
देव दीपावली आज: भगवान शिव की विजय से जुड़ी है यह परंपरा, जानिए क्यों जलाए जाते हैं लाखों दीप
देव दीपावली आज: भगवान शिव की विजय से जुड़ी है यह परंपरा, जानिए क्यों जलाए जाते हैं लाखों दीप
पेट की सेहत के लिए प्रोबायोटिक्स कितने जरूरी? दही और सप्लीमेंट से जुड़े फायदे और सावधानियां जानें
पेट की सेहत के लिए प्रोबायोटिक्स कितने जरूरी? दही और सप्लीमेंट से जुड़े फायदे और सावधानियां जानें
सिक्किम के पेलिंग में देखें कंचनजंघा का शानदार नजारा, प्राचीन मठों और झरनों का लें आनंद
सिक्किम के पेलिंग में देखें कंचनजंघा का शानदार नजारा, प्राचीन मठों और झरनों का लें आनंद
मोबाइल और कंप्यूटर पर घंटों काम करते हैं? आंखों को आराम देने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
मोबाइल और कंप्यूटर पर घंटों काम करते हैं? आंखों को आराम देने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
तमिलनाडु के होगेनक्कल फॉल्स में देखें कावेरी नदी का अद्भुत रूप, कोरल बोट की सैर बनाएगी यात्रा यादगार
तमिलनाडु के होगेनक्कल फॉल्स में देखें कावेरी नदी का अद्भुत रूप, कोरल बोट की सैर बनाएगी यात्रा यादगार
डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक लेना खतरनाक, जानें कब और कैसे इस्तेमाल करनी चाहिए ये दवाएं
डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक लेना खतरनाक, जानें कब और कैसे इस्तेमाल करनी चाहिए ये दवाएं
Yami Gautam और Sunny Kaushal की ‘Chor Nikal Ke Bhaga 2’ का ऐलान, 17 दिसंबर को Netflix पर होगी रिलीज
Yami Gautam और Sunny Kaushal की ‘Chor Nikal Ke Bhaga 2’ का ऐलान, 17 दिसंबर को Netflix पर होगी रिलीज
astrology