न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा: जेकेलोन अस्पताल में 3 और नवजात बच्चों की हुई मौत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुलाई बैठक

लाेकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कोटा के जेकेलाेन अस्पताल (JK Lone Hospital) में नवजात बच्चाें की माैत के मामले में शुक्रवार सुबह शक्ति नगर स्थित कैंप कार्यालय पर अधिकारियाें की मीटिंग बुलाई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Dec 2020 8:38:46

कोटा: जेकेलोन अस्पताल में 3 और नवजात बच्चों की हुई मौत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुलाई बैठक

लाेकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कोटा के जेकेलाेन अस्पताल (JK Lone Hospital) में नवजात बच्चाें की माैत के मामले में शुक्रवार सुबह शक्ति नगर स्थित कैंप कार्यालय पर अधिकारियाें की मीटिंग बुलाई। वे तड़के साढ़े 4 बजे ही काेटा पहुंचे थे। उन्हाेंने सारे हालात की जानकारी ली। करीब आधे घंटे चली बैठक में स्पीकर बिरला ने कहा कि अस्पताल में बच्चाें की माैत बहुत दुखद है। वहीं, शुक्रवार को अस्पताल में तीन और नवजात शिशुओं की मौत हो गई। अस्पताल में पिछले दो दिनों में 12 नवजात बच्चों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जेके लोन अस्पताल में बृहस्पतिवार को नौ नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी। ये सभी 1 से 7 दिनों के थे। अस्पताल के अधीक्षक सुरेश चंद दुलारा ने बताया कि शुक्रवार को तीन और नवजात शिशुओं की मौत हो गई जिनमें से दो, एक दिन के थे और एक अन्य एक महीने का था।

कोटा-बूंदी से सांसद एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में अपने कार्यालय में जिला प्रशासन और चिकित्सा अधिकारियों की शुक्रवार को बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने नवजात बच्चों की मौत के कारण के बारे में पूछा और अधिकारियों को अस्पताल की स्थिति में सुधार करने का निर्देश दिया। नवजात बच्चों की मौत पर बिरला ने शोक प्रकट किया और अस्पताल में उचित निगरानी किए जाने पर जोर दिया। बैठक में कलेक्टर उज्जवल राठौड़, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ। विजय सरदाना, शिशु रोग विभाग के एचओडी डॉ। अमृत लाल बैरवा सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि जेकेलोन अस्पताल संभाग का सबसे बड़ा मातृ एवं शिशु अस्पताल है। यहां आसपास के जिलों से गंभीर मरीज रेफर होकर आते हैं। बड़ी संख्या में बच्चे ऐसी स्टेज पर हॉस्पिटल पहुंचते हैं, जिन्हें सारे प्रयासों के बावजूद हम नहीं बचा पाते। अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान सरकार ने अस्पताल में नवजात बच्चों की मौत की जांच के लिए शुक्रवार को चार सदस्यीय एक समिति का गठन किया।

बैठक के बाद ओम बिरला ने संवाददाताओं से कहा, 'मैंने अस्पताल प्रशासन से बात की है और मामले पर रिपोर्ट मांगी है। जो भी बात सामने आएगी ,उन पर मैं राज्य सरकार से चर्चा करूंगा। नवजात व प्रसूताओं को सुरक्षित रखने के लिए संसाधन, चिकित्सक व स्टाफ को बढ़ाएंगे। पहले भी राज्य सरकार से आग्रह किया था। केंद्र सरकार से भी आग्रह किया है। स्मार्ट सिटी के तहत 35 करोड़ का काम भी शुरू हुआ।'

15 दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के दिए निर्देश

वहीं, कल खबर सामने आई थी कि कोटा के जेके लोन अस्पतालमें नवजातों की मौत का मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लेते हुए घटना की जांच करवाने का निर्णय लिया है। मीडिया में आई खबरों के आधार पर घटना की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने मामले में प्रसंज्ञान लिया है। आयोग के सचिव बीएल मीणा और रजिस्ट्रार ओमी पुरोहित मामले की जांच करेंगे। आयोग अध्यक्ष जस्टिस महेश चन्द्र शर्मा ने 15 दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हुई: विधायक संदीप शर्मा

कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि जेके लोन में नवजात बच्चों की मौत के मामलों को 2 दिन से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार ने जेकेलोन अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं कि है ना ही कोई कारगर कदम उठाए हैं उन्होने कहा कि सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है इसलिये जेके लोन में नवजात बच्चो की सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम किए जाने चाहिये विधायक शर्मा ने कहा कि चिकित्सा मंत्री ने जेके लोन की घटना पर केवल दुख जताया है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
CM थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत पर पहली बार बोले बेटे जेसन संजय, कहा- अब परिवार की विरासत संभालने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है
CM थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत पर पहली बार बोले बेटे जेसन संजय, कहा- अब परिवार की विरासत संभालने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय