न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा में 104 बच्चों की मौत, आज पहुंचेगी केंद्र की हाईलेवल टीम, गहलोत का दावा-CAA और NRC से ध्‍यान हटाने के लिए उठा रहे ये मुद्दा

राजस्‍थान में कोटा के जेके लोन अस्पताल बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। मौत का आंकड़ा 104 पर पहुंच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Jan 2020 8:01:31

कोटा में 104 बच्चों की मौत, आज पहुंचेगी केंद्र की हाईलेवल टीम, गहलोत का दावा-CAA और NRC से ध्‍यान हटाने के लिए उठा रहे ये मुद्दा

राजस्‍थान में कोटा के जेके लोन अस्पताल बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। मौत का आंकड़ा 104 पर पहुंच गया है। साल के पहले दिन 1 जनवरी को 3 बच्चों ने दम तोड़ा, जबकि गुरुवार 2 जनवरी को 1 बच्चे की मौत हुई। कोटा के प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा भी आज कोटा पहुंच रहे हैं। राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि इस साल शिशुओं की मौत के आंकड़ों में पिछले कुछ सालों की तुलना में काफी कमी आई है। उन्होंने अपनी सफाई में यह भी कहा, 'कुछ लोग शरारत कर रहे हैं, कुछ लोग जानबूझकर... जिस प्रकार से मीडिया में चलाया गया, उसमें कोई दम नहीं है। आज मैंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से बात की है और उनसे कहा है कि वह खुद आकर व्यवस्था देखें। मैंने पहले भी कहा है कि पिछले 5-6 साल के अंदर सबसे कम आंकड़े अब आ रहे हैं, इतनी शानदार व्यवस्था हमने कर रखी है।'

केंद्र की हाई लेवल टीम भी कोटा जाएगी। कोटा में मौत का आंकड़ा नया नहीं है। 2014 में 15719 बच्चे भर्ती हुए, जिसमें 1198 बच्चों को बचाया नहीं जा सका। अगले साल यानी 2015 में 17579 बच्चे भर्ती हुए जिसमें 1260 बच्चों की मौत हुई। साल 2018 और 2019 में भी यही सिलसिला चला।

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बच्‍चों की मौत को लेकर राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। चिट्ठी में उन्‍होंने बच्‍चों की मौत रोकने के लिए हर सहायता उपलब्‍ध कराने का आश्‍वासन दिया है।

डॉ हर्षवर्धन ने कहा, 'मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जानकारी दे दी है कि 2019 से 2020 के बीच नैशनल हेल्थ मिशन के माध्यम से जेके लोन अस्पताल को 91.7 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। राजस्थान के लिए आवंटित बजट 1788.97 करोड़ रुपये में से केवल कोटा को ही 27.45 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ऐक्टिव हो गई हैं। गुरुवार को उन्होंने पार्टी के राज्य प्रभारी अविनाश पांडे से ताजा हालात और अशोक गहलोत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी ली। कोटा के अस्पताल में बच्चों की मौत को लेकर दुख जाहिर करते हुए सोनिया ने पांडे के जरिए राज्य सरकार को यह संदेश दिया है कि इस मामले में और ठोस कदम उठाए जाएं। उधर, राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले से जुड़ी रिपोर्ट सोनिया गांधी को भेज दी है।

वही इन सबके बीच सीएम अशोक गहलोत ने यह कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की है कि CAA और NRC जैसे बड़े मुद्दों पर देशभर में बने माहौल से ध्यान हटाने के लिए कुछ लोग इस मुद्दे को तूल दे रहे हैं। उन्होंने कहा, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ पूरे देश में जो माहौल बना हुआ है, उससे ध्यान हटाने के लिए इस मुद्दे को उठाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत