न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंधविश्वास / सांप ने काटा तो सपेरे से उसे पकड़वाया, श्रृंगार का सामान रख पत्नी ने मांगी सुहाग की जान, भागा तो उतारा मौत के घाट

जोधपुर से सटे दरियापुर की गौरव कॉलोनी में रहने वाले महेश और उसके पुत्र विनीत को रविवार सुबह एक सांप ने काट लिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Sep 2020 12:48:22

अंधविश्वास / सांप ने काटा तो सपेरे से उसे पकड़वाया, श्रृंगार का सामान रख पत्नी ने मांगी सुहाग की जान, भागा तो उतारा मौत के घाट

जोधपुर से सटे दरियापुर की गौरव कॉलोनी में रहने वाले महेश और उसके पुत्र विनीत को रविवार सुबह एक सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय दिनभर भोपा और तांत्रिकों के पास ले जाकर झाड़-फूंक करवाते रहे। लेकिन, सही समय पर इलाज न मिलने की वजह से दोनों की मौत हो गई। इस बीच, ग्रामीणों के कहने पर एक सपेरे ने उस सांप को पकड़ लिया, जिसने उन्हें काटा था। अंधविश्वास की हद तब पार हो गई जब मृतक की पत्नी ने श्मशान में ही उस सांप के सामने सिंदूर और सुहाग का सामान रखकर अपने पति और पुत्र की जिंदगी वापस मांगी। सांप ने जैसे ही उस सामग्री को सूंघा तो वहां मौजूद लोगों को लगा कि अब तो सांप मान गया है और अब पिता-पुत्र का जहर वापस चूस कर उनकी जान जरूर बख्श देगा। फिर क्या था, लोग तुरंत सांप को पकड़कर चिता पर ले गए।

सांप को चिता पर छोड़कर लोग उम्मीद करने लगे कि वह जल्दी से जाकर दोनों का जहर वापस चूस ले। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ। बल्कि सांप पलटकर वहां से भागने लगा। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने उस सांप को वहीं फन कुचलकर मार दिया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पिता-पत्र के शवों को चिता से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगे।

वहां मौजूद ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और शवों को नहीं ले जाने दिया। फिर दोपहर लगभग 3 बजे सदर थाना पुलिस पुनः ज्यादा जाब्ते के साथ दरियापुर में पहुंची और सपेरे और बायगीरों को खदेडा। इसके बाद शवाें का पाेस्टमार्टम कराया।

पिता-पुत्र के शवों का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे परिजनों को कुछ लोगों ने कहा कि चित्तारा गांव में एक झांडफूंक करने वाला तांत्रिक है, जाे इन्हें जिंदा कर देगा। यह सुनते ही परिजनों की आंखों में चमक आ गई और उन्होंने अंधविश्वास के चलते चिता पर रखे पिता-पुत्र के शव निकाल लिए। इसके बाद फिर झाड़-फूंक का खेल शुरू हो गया। इस बीच, पुलिस वहां पहुंच गई।

तमाशबीनों के सामने पुलिस दिखी असहाय

श्मशान घाट में तमाशबीनों की भीड़ तो थी ही मौके पर सदर थाने का पुलिस जाब्ता भी तैनात था। लेकिन, पुलिस तुरंत कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। बल्कि पुलिसकर्मी खुद भी तमाशबीनों की तरह ही वहां का नजारा देखती रहे। जब एडिशनल एसपी बचन सिंह मीणा वहां पहुंचे तो उन्होंने पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई और चिता से दोनों के शव निकलवाए।

पुलिस को झाड़फूंक करने वाले बायगीर, भोपा और तांत्रिकों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। इस तरह अंधविश्वास की वजह से सांप काटने के मामलों में फिर किसी की जान न जाए, इसलिए आगे से दोषियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। सा्थ ही लोगों में अंधविश्वास दूर करने के लिए गांवों में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ताकि लोग सांप के काटने पर रोगी को भोपा, सपेरे, नाथ और तांत्रिकों के पास ले जाने के बजाय सीधे अस्पताल लेकर आएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत