न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के किसानों का बड़ा ऐलान, 13 दिसंबर को राशन और बिस्तर के साथ करेंगे दिल्ली कूच

केंद्र ने किसानों को स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि कृषि कानूनों की वापसी मुश्किल है। हां, अगर कोई चिंता है तो सरकार बातचीत और सुधार के लिए हमेशा तैयार है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Dec 2020 9:57:47

राजस्थान के किसानों का बड़ा ऐलान, 13 दिसंबर को राशन और बिस्तर के साथ करेंगे दिल्ली कूच

केंद्र ने किसानों को स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि कृषि कानूनों की वापसी मुश्किल है। हां, अगर कोई चिंता है तो सरकार बातचीत और सुधार के लिए हमेशा तैयार है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों से आंदोलन खत्‍म करने की गुजारिश की। उन्‍होंने कहा कि हम लोगों ने सरकार की ओर से किसानों को एक प्रस्‍ताव बनाकर भेजा था। इसमें किसानों के सभी सवालों का जवाब दिया गया था। इसके बावजूद यदि वे किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं इसका मेरे मन में बहुत कष्ट है। मैं किसान भाइयों को भरोसा देता हूं कि एमएसपी जारी रहेगी।

उधर, किसान आंदोलन को रफ्तार देने के लिए प्रदेश के किसान 13 दिसम्बर को दिल्ली कूच करेंगे। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने यह ऐलान किया है। संगठन की बैठक में तय किया गया है कि किसान 12 दिसम्बर की रात कोटपूतली में एकत्रित होंगे और 13 दिसम्बर की सुबह सब एक साथ जयपुर-दिल्ली राजमार्ग के जरिए दिल्ली कूच करेंगे।

किसानों के साथ ही मजदूरों और व्यापारिक संगठनों ने भी आन्दोलन में सक्रिय रुप से भाग लेने का आह्वान किया गया है। किसान नेता तारासिंह सिद्धू ने कहा कि किसानों को अपने-अपने घरों से राशन और बिस्तर की व्यवस्था कर के निकलने को कहा गया है ताकि हर परिस्थिति का सामना किया जा सके। पदाधिकारियों ने यह भी कहा है कि जहां भी किसानों के कूच को रोका जाएगा वहीं पर महापड़ाव शुरू किया जाएगा।

14 दिसम्बर को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन

इधर किसान नेताओं ने कहा कि हमने 10 तारीख का अल्टीमेटम दिया हुआ था कि यदि प्रधानमंत्री ने हमारी बातों को नहीं सुना और कानूनों को रद्द नहीं किया तो सारे धरने रेलवे ट्रैक पर आ जाएंगे। आज की बैठक में ये फैसला हुआ कि अब रेलवे ट्रैक पर पूरे भारत के लोग जाएंगे। संयुक्त किसान मंच इसकी तारीख की जल्द घोषणा करेगा। सिंघु बॉर्डर से किसान नेता बूटा सिंह ने कहा है कि 14 तारीख को पंजाब के सभी DC ऑफिसों के बाहर धरने दिए जाएंगे। पदाधिकारियों ने भाजपा नेताओं पर भी कृषि कानूनों को भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं के घर पहुंचकर इस सम्बन्ध में उनसे जनता को भ्रमित ना करने की अपील की जाएगी। संगठन द्वारा भाजपा नेताओं के घरों का घेराव करने का आह्वान भी किया गया है। किसान नेता डॉ संजय माधव ने कहा कि प्रदेश में ग्रामीण स्तर तक मोदी सरकार और आरएसएस के झूठ का पर्दाफाश किया जाएगा।

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अब तक अलग-अलग संगठनों ने अपने-अपने स्तर पर दिल्ली कूच किया है। लेकिन अब सभी किसान संगठन और दूसरे संगठन मिलकर एक साथ दिल्ली कूच करेंगे। समन्वय समिति में देश भर के 500 से ज्यादा संगठनों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। समिति में शामिल प्रदेश के सभी संगठन एकजुट होकर केन्द्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए थे जिन्हें टिकरी और सिंधु बॉर्डर पर रोका गया है। प्रदेश के कुछ किसान संगठन शाहजहांपुर में भी धरना लगाकर बैठे हैं। अब सभी किसान एक साथ दिल्ली का रुख करेंगे। समन्वय समिति द्वारा जयपुर-दिल्ली हाईवे को भी जाम करने का ऐलान है और किसानों को रोके जाने पर किसान हाईवे जाम कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता